फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parshvanath Developers CEO Sanjeev arrested from airport

Noida News: पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ संजीव एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Parshvanath Developers CEO Sanjeev arrested from airport
स्पेशल टास्क फोर्स ने 60 किलोमीटर पीछाकर आईजीआई एयरपोर्ट से दबोचा
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने जारी किए थे गैर जमानती वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ संजीव कुमार जैन को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने संजीव कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। रविवार को उन्हें आयोग के समक्ष पेश किया गया।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि संजीव के खिलाफ 18 जुलाई को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 60 किलोमीटर तक पीछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ वर्ष 2017 में शिकायत दी गई थी, लेकिन वे आयोग में पेश नहीं हुए थे। ऐसे में वर्ष 2022 में गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। वारंट का अनुपालन करते हुए 18 जुलाई को संजीव को आयोग के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। मामला रजत बब्बर और अन्य बनाम मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच का है। शनिवार को काफी प्रयास के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजीव डीएलएफ, फेज-2, गुरुग्राम के अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके खिलाफ शाहदरा थाने में चार गैर जमानती व राष्ट्रीय आयोग से एक जमानती वारंट लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed