{"_id":"68cef895ea8119d973093cb5","slug":"parking-will-be-built-in-place-of-ccu-in-the-district-hospital-na-news-c-246-1-sknl1023-144164-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला अस्पताल में सीसीयू की जगह पर बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला अस्पताल में सीसीयू की जगह पर बनेगी पार्किंग
Sun, 21 Sep 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग के लिए जगह का निरीक्षण करते पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों के वाहन अब यहां वहां खड़े नहीं होंगे। इन वाहनों को अब पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा। पार्किंग के लिए अस्पताल में अब नई जगह का चयन किया जाएगा। इसके लिए उस जगह को फाइनल किया गया है, जहां पर पहले क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण होना था।
इस जगह पर पार्किंग बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट बनवाया जाएगा। एस्टीमेट बनाने के लिए विभाग के जेई जगह का मुआयना कर चुके हैं। अमर उजाला ने 19 अक्तूबर के अंक में ही जिला नागरिक अस्पताल में बिगड़ गई पार्किंग व्यवस्था शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीसीयू वाली जगह का निरीक्षण किया।
जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने करीब 7000 वर्ग मीटर जगह खाली पड़ी है। पहले इस जगह पर क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत होना था। इसके तीन मंजिला भवन में गंभीर रोगों के मरीजों के लिए 50 बेड की व्यवस्था होनी थी। जिस पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च आता।
विज्ञापन
अब सीसीयू को पांजूपुर में निर्माणाधीन गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में ही इसका निर्माण होगा। सीसीयू न बनने पर इस जगह पर पार्क बनाने की योजना बन रही थी। अस्पताल में बिगड़ रही पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए यहां पर पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया गया।