फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parking of vehicles will be cheaper in the shopping hub Sector-18

Noida News: नोएडा में एक जून से सस्ती होगी वाहनों की पार्किंग, 50 फीसदी तक घटाया चार्ज

Sun, 29 May 2022 04:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2022 04:20 AM IST
सार

नोएडा में पार्किंग शुल्क को घटाने का निर्णय लिया गया है। व्यापारी संगठनों और लोगों की शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने यह फैसला किया है। पार्किंग शुल्क 50 प्रतिशत से कम कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Parking of vehicles will be cheaper in the shopping hub Sector-18
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नोएडा के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 में अब वाहनों की पार्किंग सस्ती होने जा रही है। व्यापारी संगठनों के अलावा लोगों की शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने पार्किंग शुल्क 50 प्रतिशत से कम करने का निर्णय लिया है। पहली जून से बाजार की सड़कों पर सरफेस और मल्टीलेवल पार्किंग की संशोधित दरें लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन


कोरोना की पहली लहर की पाबंदियां हटने के बाद सेक्टर-18 में पार्किंग व्यवस्था को बहाल किया गया था। पार्किंग के भारी-भरकम शुल्क का बाजार के व्यापारियों से लेकर यहां शॉपिंग व घूमने-फिरने के लिए आने वाले लोग लगातार विरोध कर रहे थे। शनिवार को प्राधिकरण की तरफ से शुल्क में कटौती का निर्णय लिया गया। वर्तमान में पार्किंग की दरें दो घंटे के लिए निर्धारित हैं, जिसे वर्तमान में प्रथम चार घंटे के हिसाब से संशोधित किया गया है।
विज्ञापन


मसलन, बाजार की सड़कों पर सरफेस पार्किंग के तहत पहले चार पहिया वाहनों के लिए प्रथम दो घंटे के लिए 50 रुपये तय थे जिसे कम करते हुए प्रथम 30 मिनट के लिए 20 रुपये किया गया है, जबकि प्रथम चार घंटे के लिए 150 रुपये के स्थान पर 50 रुपये शुल्क तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सरफेस पार्किंग के तहत पूर्व में दो पहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए 25 रुपये और चार घंटे के लिए 75 रुपये निर्धारित थे, जिसे कम करते हुए पहले प्रथम 30 मिनट के लिए 10 रुपये और चार घंटे के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है। सरफेस पार्किंग में कार के लिए साधारण मासिक पास की दरें वर्तमान में 5 हजार रुपये है, जिसे कम कर 4 हजार कर दिया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए 2500 रुपये के स्थान पर मासिक पास 2 हजार रुपये में उपलब्ध होगा।

मल्टीलेवल पार्किंग की दरों में भी कटौती
सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में अब चार पहिया वाहनों के लिए पहले चार घंटे के लिए 20 रुपये शुल्क लगेगा। इसके बाद प्रति घंटे छह रुपये के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। दो पहिया वाहनों के चार घंटे के लिए 10 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रति घंटे तीन रुपये के हिसाब से शुल्क देना होगा। स्थानीय व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के लिए 600 रुपये कार और 300 रुपये दोपहिया के मासिक पास की व्यवस्था की गई है।

सेक्टर-38ए व 16ए पार्किंग की दरें भी आधी
सेक्टर-38ए बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा सेक्टर-16ए अंडर ग्राउंड पार्किंग की दरों में भी 50 फीसदी की कटौती की गई है। यहां भी एक जून से संशोधित दरें लागू होंगी। प्राधिकरण ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित पार्किंग में ही लोग अपने वाहन खड़े करें, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed