{"_id":"6166e3928ce29007265bafc9","slug":"parking-fee-will-increase-if-pollution-reaches-extremely-dangerous-category-grnoida-news-noi610160588","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंचा तो बढ़ेगा पार्किंग शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंचा तो बढ़ेगा पार्किंग शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण अगर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पार्किंग शुल्क बढ़ेगा, ताकि निजी वाहनों का प्रयोग कम किया जा सके। इस संबंध में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सब कमेटी ने तैयारी करने का आदेश जारी किया है। कमेटी ने सार्वजनिक यातायात को और बेहतर करने को भी कहा है। कमेटी के आदेश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर में 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा। इस समय एनसीआर का वायु प्रदूषण येलो और ऑरेंज जोन में है।
आयोग की सब कमेटी ने मंगलवार को इससे निपटने की गाइडलाइन तैयार की है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों ने बताया कि सब कमेटी ने आदेश दिया है कि पार्किंग शुल्क बढ़ा दें, ताकि निजी वाहनों का प्रयोग कम हो सके। इससे पहले सार्वजनिक यातायात जैसे बस, मेट्रो सेवा को दुरुस्त कर लें। फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर लें। पार्किंग शुल्क के संबंध में संबंधित प्राधिकरण को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा होटल व अन्य भोजनालयों पर कोयला व लकड़ी का प्रयोग बंद कराना होगा। सभी आरडब्ल्यूए और मकान मालिकों को जागरूक करें कि वो सर्दी में बिजली चलित हीटर का प्रयोग करें। सुरक्षाकर्मी अलाव नहीं जलाएं। बीमार लोगों को प्रदूषित क्षेत्र और घर से बाहर नहीं निकलने के प्रति जागरूक करें। इसकी तैयारी की जा रही है।
एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं
करीब एक सप्ताह तक वायु प्रदूषण से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद बारिश होने पर ही राहत मिल सकती है। तब तक प्रदूषण की रोकथाम की कार्रवाई करनी होगी। कूड़ा जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाना होगा। उद्योग और अन्य जगह पर प्रदूषण फैलने वाले ऑयल के प्रयोग को रोकना होगा। सड़कों पर मशीन से सफाई व हर दूसरे दिन पानी का छिड़काव करना होगा। यातायात पुलिस जाम नहीं लगने दे। आतिशबाजी के साथ पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहनों का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
हवा से ग्रेनो के एक्यूआई में सुधार
हवा से ग्रेटर नोएडा के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार हुआ है। बुधवार को ग्रेनो का एक्यूआई 194 रहा। जबकि, नोएडा का एक्यूआई 192, गाजियाबाद का 223, फरीदाबाद का 220, दिल्ली का 171, गुरुग्राम का 187 रहा है। हालांकि, आने वाले दिन में एक्यूआई में वृद्धि होने की उम्मीद है।
आयोग की सब कमेटी की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। पार्किंग शुल्क पर संबंधित प्राधिकरण फैसला लेंगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- भुवन यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी