{"_id":"64c8178c91e7e35f700df0d0","slug":"parking-crisis-deepens-again-in-the-biggest-market-noida-news-c-1-noi1096-776108-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सबसे बड़े बाजार में फिर गहराया पार्किंग का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सबसे बड़े बाजार में फिर गहराया पार्किंग का संकट
विज्ञापन
दुकानदारों-कर्मियों को पार्किंग पास की सुविधा नहीं मिलने से नाराजगी
सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन ने प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 में पार्किंग का संकट फिर गहराने लगा है। महंगी पार्किंग दरें और दुकानदारों व कर्मचारियों को पास की सुविधा नहीं मिलने से व्यापारी खासे नाराज हैं। सोमवार को मार्केट एसोसिएशन ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि बाजार की सड़कों पर बनी सरफेस पार्किंग में आधे घंटे के लिए 20 रुपये और इसके बाद चार घंटे तक के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, लेकिन पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी आधे घंटे से एक मिनट ज्यादा होने पर भी 70 रुपये वसूल रहे हैं। पहले दुकानदारों और कर्मचारियों को बहुमंजिला पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़े करने की एवज में 600 रुपये और दोपहिया के लिए 300 रुपये के मासिक पास की व्यवस्था थी। अब एक दुकान पर एक पास दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। व्यापारियों के हित के लिए प्राधिकरण को पुरानी व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
पार्किंग एजेंसी के बाउंसरों की मनमानी से व्यापारी और ग्राहक परेशान हो गए हैं। बहुमंजिला पार्किंग से बाजार के बीच ई-रिक्शा चलवाए जाएं। बाजार की सड़कों पर चालान करने से पहले लाउडस्पीकर से उद्घोषणा करनी चाहिए। बाजार के नो पार्किंग जोन और पार्किंग जोन की आसानी से पहचान के लिए डिस्प्ले बोर्ड पर्याप्त मात्रा में लगवाए जाएं और मार्केट एसोसिएशन के साथ तालमेल कर पार्किंग और नो पार्किंग जोन निर्धारित किए जाने चाहिए।