{"_id":"66327088069c7b4b760035a1","slug":"parents-in-panic-children-kept-crying-noida-news-c-1-gnd1002-1652423-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहशत में अभिभावक, रोते बिलखते रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहशत में अभिभावक, रोते बिलखते रहे बच्चे
विज्ञापन
अभिभावकों की मांग पर वक्त से पहले की छुट्टी, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बुधवार सुबह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी खबरें आते ही अभिभावक दहशत में आ गए। इसी बीच कुछ स्कूलों की ओर से भी सुबह 8:30 बजे के बाद अभिभावकों के पास बच्चों को घर ले जाने का मैसेज आ गया। जिसके पांच से 10 मिनट के अंदर स्कूलों के बाहर अभिभावक जुटने शुरू हो गए। स्कूलों के गेट के बाहर खड़े अभिभावक बच्चों को मिलाने की मांग करने लगे। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि कई स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजकर सब सामान्य होने की जानकारी दी गई।
हालांकि कुछ अभिभावक कुछ सुनने तो तैयार नहीं थे। उन्होंने स्कूल का गेट खुलने तक का इंतजार नहीं किया, स्कूल के गार्ड की मदद से गेट के ऊपर से ही बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सेक्टर- 122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर भी ऐसा ही देखने को मिला। अभिभावक स्कूल के स्टाफ से पहले अपने बच्चे को बाहर निकालने को कहते रहे। अफरातफरी को देखकर बच्चे डर गए और रोते बिलखते हुए स्कूलों के बाहर निकले और परिजनों को देखकर गले लग गए। वहीं, सेक्टर- 30 डीपीएस स्कूल ने भी छात्रों की छुट्टी कर दी गई।
सेक्टर- 30 स्थित डीपीएस के पास स्थित विश्व भारती स्कूल में भी अभिभावक बच्चों को लेने पहुंच गए। हालांकि स्कूल की तरफ से बताया गया कि उनको ऐसा कोई मेल नहीं आया है। हालांकि जो अभिभावक बच्चों को लेकर जाना चाहते थे, उन बच्चों को लेकर जाने दिया गया।
विज्ञापन
स्कूलों में अभिभावकों के आने लगे फोन, स्कूलों ने पहले कर दी छुट्टी
घटना की सूचना मिलने के बाद से ही स्कूलों में अभिभावकों के फोन आने शुरू हो गए। अभिभावक समय से पहले बच्चों को लेकर जाने की मांग करने लगे। इसी वजह से कई स्कूलों ने छुट्टी कर दी। असुविधा से बचने के लिए स्कूलों ने जूनियर विंग और सीनियर विंग के लिए छुट्टी का अलग-अलग समय निर्धारित कर दिया। फादर एग्नल, रेयान समेत कई स्कूलों ने छुट्टी कर दी। समरविल स्कूल की ओर से स्थिति सामान्य होने की जानकारी अभिभावकों को मैसेज के जरिये दी गई।
स्कूलों के बाहर लगा जाम
बम से जुड़ी धमकी की खबर सुनकर अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी डर गए। वह स्कूलों के बाहर पहुंच गए। इस वजह से स्कूलों के बाहर जाम लग गया। स्कूलों के बाहर भीड़ देखकर गुजर रहे लोग भी खड़े होकर देखने लगे। इस वजह से सेक्टर-62, सेक्टर- 23, 30, 27 में जाम लग गया।
अभिभावकों ने की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की मांग
इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल से कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि इस घटना के बाद बच्चे डर गए हैं। स्कूल भी इस पर विचार कर रहे हैं।