फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pamban Bridge with cables will be constructed using latest technology first time in india

देश के इंजीनियरों को मौका: अब बनेंगे पंबन ब्रिज जैसे अत्याधुनिक पुल, IAHE करेगा प्रशिक्षित; मिलेगा प्रमाण पत्र

Thu, 29 May 2025 07:02 PM IST
अनुज कुमार ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा
ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 May 2025 07:02 PM IST
सार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी अब देश में पंबन जैसे अत्याधुनिक पुल के निर्माण का इंजीनियरों को प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण 7 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो पांच दिनों तक चलेगा। 

विज्ञापन
Pamban Bridge with cables will be constructed using latest technology first time in india
भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में अब पंबन ब्रिज जैसी अत्याधुनिक तकनीक से पुल निर्माण की विधि सीखने का मौका मिलेगा। भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (आईएएचई) एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसका नाम केबल स्टेड और एक्स्ट्रा डोज्ड ब्रिज का डिज़ाइन रहेगा, जिसे जुलाई में आयोजित करने की तैयारी है। यह प्रशिक्षण शहर में पूरे देश के इंजीनियरों को अत्याधुनिक आयाम देगा। देश में पंबन ब्रिज की तरह ही अन्य सतही इलाकों में ब्रिज तैयार करने के लिए इंजीनियर मिल सकेंगे।

विज्ञापन


भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (आईएएचई) अब पंबन जैसे अत्याधुनिक पुल के निर्माण का इंजीनियरों को प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण 7 जुलाई से शुरू होगा जो कि लगातार 5 दिनों तक चलेगा। इसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे। इनमें एक बैच में अधिकतम 30 इंजीनियर शामिल हो सकेंगे। अकादमी ने बताया कि देश में हाल ही में पहली बार ऐसा पुल देखा, जो कि पूरी तरह से अत्याधुनिक है और अपनी गुणवत्ता व तकनीक के लिए प्रसिद्ध भी हुआ।
विज्ञापन


तमिलनाडु को रामेश्वरम जोड़ने वाले अत्याधुनिक पंबन ब्रिज का उद्धाटन हाल ही में पीएम मोदी ने किया था। यह ब्रिज इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यदि समुद्र से कोई जहाज गुजर रहा है, तब पुल का कुछ हिस्सा दो भागों में विभाजित हो जाएगा और एक हिस्सा केबिल से कुछ मीटर तक अपनी सतह से ऊपर उठ जाएगा। इस तरह का पुल अब तक विदेशों में ही देखने को मिलता था, लेकिन पहली बार देश में इसका निर्माण हुआ। इसी तरह के ही भारत के अलग अलग हिस्सों में इस तरह के पुल तैयार किए जा सकें, इसके लिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण अत्याधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण इंजीनियरों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्रों, नदियों समेत गहरे घाटियों पर फायदेमंद हैं ये ब्रिज
खासकर समुद्रों, नदियों और गहरे घाटियों पर बनाए जाने वाले पुलों में अब केबल स्टे और एक्स्ट्रा डोज्ड डिज़ाइन पंबन ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट, जो अपनी इंजीनियरिंग जटिलता और सौंदर्यशास्त्र के लिए प्रसिद्ध हैं, अब भविष्य के मॉडल बन रहे हैं। वहीं इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान केबल स्टे ब्रिज और एक्स्ट्रा डोज्ड ब्रिज के डिज़ाइन, संरचना, निर्माण विधियों और नवीनतम तकनीकी दृष्टिकोण पर केंद्रित रहेगा। जहां इंजीनियरों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि इन आधुनिक ब्रिजों का निर्माण कैसे किया जाता है, किन विशेष तकनीकों का उपयोग होता है, और कैसे इन संरचनाओं को लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ रखा जा सकता है।

कौन ले सकेंगे प्रशिक्षण
यह कोर्स मुख्यत: शहर समेत पूरे देश के सिविल इंजीनियरों के लिए है। इनमें बुनियादी ढांचा विकास एजेंसियों, सड़क एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों, राज्य और केंद्र सरकार के इंजीनियरिंग अधिकारियों, निजी क्षेत्र के डिजाइन सलाहकारों, तथा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के तकनीकी कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है। जिन्हें विशेष रूप से नई तकनीक से तैयार होने इन ब्रिज को तैयार करने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके लिए उन्हें भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।


पीएम मोदी ने हाल ही में किया है अत्याधुनिक पंबन ब्रिज का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का पिछले माह यानी 6 अप्रैल को उद्घाटन किया। 2.07 किलोमीटर लंबा ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। नया पंबन पुल 100 वर्षों तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन परिचालन के लिए उपयुक्त है। पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था, और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed