{"_id":"602d67238ebc3ee9575f3c40","slug":"painter-commit-sucide-after-wife-murder-noida-news-noi5662831136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाई
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका पेंटर
नोएडा। नंगला वाजिदपुर गांव निवासी पेंटर ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम उनका बेटा घर पहुंचा तो पूरे मामले का पता चला। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला संजय (40) पेंटर का काम करता था। वह पत्नी निशु उर्फ नैना (35) के साथ नगला वाजिदपुर गांव में किराए पर रहता था। पड़ोस में ही दोनों का बेटा पवन अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह एक कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करता है। बुधवार को पवन अपने काम पर चला गया था। शाम को लौटकर जब वह मां-पिता के घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पवन ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर मां मृत पड़ी थी और पिता पंखे से दुपट्टे के सहारे लटके थे। एडीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि पवन का पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।