{"_id":"68eea063b8509b99c00f533c","slug":"paddy-procurement-will-begin-at-99-centres-from-november-1-na-news-c-96-1-ame1002-150356-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक नवंबर से 99 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक नवंबर से 99 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद
Wed, 15 Oct 2025 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत एक नवंबर से 99 सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। शासन ने छह एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी है। किसानों से केवल आधार सत्यापन और पंजीकृत नाम के अनुसार ही खरीद की जाएगी।
इस बार सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है। जिले में 5,24,552 बीघे में लगभग 32.82 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन का अनुमान है। शासन ने प्रति बीघा आठ से 10 क्विंटल की दर से खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विपणन शाखा के 42, पीसीएफ के 20, यूपीएसएस के 13, पीसीयू के 20, मंडी परिषद के दो और एफसीआई के दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए पोर्टल पर समय से पंजीकरण करें। पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिक्री के 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। खरीद प्रक्रिया पर निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है, ताकि किसानों को किसी स्तर पर कठिनाई न हो।