फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oxygen shortage in Noida will be caused by 35 cryogenic tankers

35 क्रायोजेनिक टैंकर से दूर होगी नोएडा में ऑक्सीजन की किल्लत

Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Oxygen shortage in Noida will be caused by 35 cryogenic tankers
नोएडा। कोरोना की वजह से लोग ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे हैं। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने पहल की है। प्राधिकरण 35 क्रॉयोजेनिक टैंकर खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाल दिया है। एक टैंकर से 700 से 800 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। अगर यह योजना सफल रही तो क्रॉयोजेनिक टैंकर प्रदेश में पहली बार नोएडा में आएंगे।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए 35 क्रॉयोजेनिक टैंकर खरीदने की योजना बनाई गई है। शासन के निर्देश पर आरएफपी तैयार किया गया है। टैंकर जल्द उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए ग्लोबल निविदा निकाली जाएगी। इन टैंकरों की चरण वार डिलीवरी होगी। इच्छुक कंपनियां 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसकी प्री-बिड बैठक 14 मई को ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इन टैंकरों के आने के बाद न सिर्फ नोएडा, बल्कि आसपास के जिलों को भी कम समय में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी। एक क्रॉयोजेनिक टैंकर को किसी प्लांट से भरवा लिया गया तो 700 से 800 सिलिंडर रिफिल किए जा सकेंगे। 35 टैंकरों से जिले की जरूरत पूरी हो जाएगी। इसे खरीदने में दो से तीन माह लगेंगे। ये टैंकर फिलहाल डीआरडीओ, रिलायंस जैसी संस्थाओं के पास ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉयोजेनिक टैंकर खरीदने की स्थिति
क्षमता संख्या
10 टन 20 क्रॉयोजेनिक टैंकर
20 टन 10 क्रॉयोजेनिक टैंकर
25 टन 05 क्रॉयोजेनिक टैंकर
कामगारों को रोजगार दिलवाएगा ग्रेनो प्राधिकरण
ग्रेनो प्राधिकरण ने कामगारों को काम दिलाने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस बाबत प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने समीक्षा बैठक की। इसमें एसीईओ दीपचंद्र, ओएसडी सचिन कुमार सिंह, ओएसडी एसपी शुक्ला, जीएम परियोजना एके अरोड़ा, जीएम वित्त एचपी वर्मा, जीएम नियोजन मीना भार्गव आदि मौजूद रहीं। सीईओ ने कहा कि कामगारों को काम जरूर मिले, इसकी योजना बनाई जाए। उन्होंने इसके लिए प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। वह रोजाना डेल्टा सेक्टर के लेबर चौक पर जाएंगे और सभी को काम दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed