{"_id":"690f6c26bbb16724470decf0","slug":"over-20000-counting-forms-distributed-in-jewar-assembly-constituency-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-1133-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर विधानसभा में 20 हजार से अधिक गणना प्रपत्रों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर विधानसभा में 20 हजार से अधिक गणना प्रपत्रों का वितरण
Sat, 08 Nov 2025 09:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 20 हजार गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। कुल 3.67 लाख गणना प्रपत्रों के वितरण के लिए 398 बीएलओ की टीम काम कर रही है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण की जांच कर रहे हैं और जिन मतदाताओं के नाम सूची से गायब है उनके नाम मतदाता सूची में अपडेट कर रहे हैं। बीएलओ सुरेश तायल ने बताया 4 दिसंबर तक सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों कानीगढ़ी, ख्वाजपुर, नीमका और थोरा में कई पुराने मतदाताओं के नाम सूची से वंचित होने की शिकायतें मिल रही हैं। ख्वाजपुर के प्रधान धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य और अन्य स्थानीय लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन