{"_id":"685ea7dac77c673c2b083636","slug":"orders-for-regular-monitoring-of-nivesh-mitra-portal-noida-news-c-23-1-lko1064-66405-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश मित्र पोर्टल की नियमित निगरानी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश मित्र पोर्टल की नियमित निगरानी के आदेश
विज्ञापन
-उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम ने सुनीं कारोबारियों की समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को उद्यमी बंधुओं के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में किया जाए।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग को यह निर्देशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग उद्यमी मित्रों के माध्यम से कराई जाए और नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों में लंबित आवेदनों के जल्द समाधान के लिए पत्राचार किया जाए। बैठक में जलभराव, विद्युत कटौती, कनेक्शन में देरी, ट्रैफिक जाम, टूटी सड़कें, अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या, शिविरों में जल निकासी की दिक्कतें और ईएसआई अस्पताल निर्माण जैसी समस्याओं को उद्यमियों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी ने गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों के सहयोग के बिना औद्योगिक विकास संभव नहीं है। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एनके सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्राधिकरण, श्रम, सिंचाई, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।