फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to subscribe to Sports Complex by 31 March

31 मार्च तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सदस्यता लेने का मौका

Mon, 25 Jan 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to subscribe to Sports Complex by 31 March
31 मार्च तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सदस्यता लेने का मौका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पुराने सदस्यों को कार्ड जारी करने के बाद नए सदस्य भी बनाना शुरू कर दिया है। सदस्य बनने के लिए 31 मार्च तक आवेदन करने का मौका है। प्राधिकरण ने नए सदस्यों के लिए विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। बता दें कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में करोड़ों रुपये खर्च कर प्राधिकरण ने युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया है। इसके अलावा खेल प्रेमी और खिलाड़ियों के लिए सदस्यता स्कीम भी निकाली है। पहले चरण के सभी सदस्यों को कार्ड जारी खेल सुविधाएं मुहैया कराना शुरू कर दिया है। इसके बाद अब प्राधिकरण नए सदस्यों को लुभाने में जुटा है। सदस्य बनने के लिए विभिन्न स्लैब में शुल्क भी तय किया गया है।
सरकारी कर्मचारी को शुल्क में रियायत
सरकारी कर्मचारी को जीवनभर की सदस्यता के लिए 50000 रुपये जमा कराने होंगे। इसमें उनके परिवार के साथ 21 वर्ष तक के दो बच्चों को भी खेलने का मौका मिलेगा। इससे पहले सदस्यता शुल्क में 25 से 50 फीसदी तक छूट की घोषणा की है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण के स्टाफ के लिए सदस्यता शुल्क 10 हजार रुपये है। इसमें सदस्य परिवार के लाइफ टाइम सदस्यता के साथ दो बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

गैर सरकारी सदस्यों के लिए एक लाख रुपये
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सदस्यता के लिए गैर सरकारी सदस्यों को एक लाख रुपये में लाइफ टाइम सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए 8000 रुपये, भारतीय औद्योगिक इकाईयों के लिए पांच लाख रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इकाईयां अपने पांच कर्मचारियों को यहां खेलने की अनुमति दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट से ई-बुकलेट के साथ फार्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जमा कराना होगा। फार्म के साथ 1180 रुपये आवेदन शुल्क भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के खाते में जमा कराना होगा। 31 मार्च अंतिम तिथि है। इसके बाद सदस्यता देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- शिव प्रताप शुक्ला, ओएसडी, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed