{"_id":"6a353fe90f2510e9010b31c6","slug":"operators-of-illegal-gyms-and-swimming-pools-to-receive-another-warning-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97873-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध जिम और स्विमिंग पूल संचालकों को फिर मिलेगी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध जिम और स्विमिंग पूल संचालकों को फिर मिलेगी चेतावनी
विज्ञापन
अवैध जिम और स्विमिंग पूल संचालकों को फिर मिलेगी चेतावनी
मानक पूरे नहीं करने वाले संचालकों से मांगी जाएगी एनओसी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में संचालित अवैध जिम सेंटरों और स्विमिंग पूलों के खिलाफ जिला खेल विभाग एक बार फिर कार्रवाई की तैयारी में है। इससे पहले भी कार्रवाई के नाम पर नोटिस देने की खानापूर्ति की जा चुकी है। अब खेल विभाग की ओर से जिम व स्विमिंग पूल संचालकों को दोबारा नोटिस जारी किए जाएंगे।
विभाग का दावा है कि ऐसे पूल और जिम पर विभाग की नजर है जोकि सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह खानापूर्ति उस समय है जबकि सैकड़ों की संख्या में जिम व स्विमिंग पूल अवैध रूप से बिना अनुमति और सुरक्षा मानक पूरा किए चल रहे हैं। जिला खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी कई जिम सेंटर और स्विमिंग पूल संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों को पूरा करने तथा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई संचालकों ने अभी तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं और न ही सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों को पूरा किया है। विभाग का कहना है कि जिले में बड़ी संख्या में जिम और स्विमिंग पूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कई बिना आवश्यक अनुमति और मानकों के संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे संस्थानों में आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने दोबारा नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
नोटिस के माध्यम से संचालकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि खेल और फिटनेस गतिविधियों से जुड़े सभी संस्थानों का सुरक्षित और मानक अनुरूप संचालन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी रखी जाएगी। सवाल यह है कि क्या विभाग सिर्फ नोटिस-नोटिस ही खेलता रहेगा या कभी कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन
वर्जन
पूर्व में भी जिले में संचालित कई अवैध स्विमिंग पूल और जिम सेंटरों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद अधिकांश संचालकों ने खेल विभाग में एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया। जिन संचालकों को पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उन्हें दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी