{"_id":"5d8502d98ebc3e93c202b531","slug":"open-manhole-creates-problem-for-people-mewat-news-noi4625876183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग की कुम्भकर्णी नीद से परेशान शहरवासी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग की कुम्भकर्णी नीद से परेशान शहरवासी।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जनस्वास्थ्य विभाग शहर में खुले मैनहोल पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई स्थानों पर मैनहोल के ढक्कन खुले हुए हैं। जबकि 2 साल पहले मैनहोल में गिरने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। कई स्थानों पर सीवर लाइन टूटने के कारण गंदे पानी से लोगों को परेशानी हो रही है।
शहरवासी रतिराम, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, हसीर अहमद, हामिद खान ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मैनहोल को ढकने और स्थानीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।
जनस्वास्थ्य विभाग पलवल डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अभियंता जनकराज ने कहा कि शहर में सीवर लाइन की जांच कर सभी मैनहोल पर ढक्कन लगाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।