{"_id":"62357d9e77e9a261be1bb61d","slug":"op-rajbhar-meets-amit-shah-rumors-of-sbsp-allying-with-bjp-amid-this-piyush-mishra-clears-sbsp-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह और राजभर की मुलाकात: यूपी में सियासी अटकलें तेज, सुभासपा प्रवक्ता पीयूष बोले- हम सपा के साथ हैं और आगे भी रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह और राजभर की मुलाकात: यूपी में सियासी अटकलें तेज, सुभासपा प्रवक्ता पीयूष बोले- हम सपा के साथ हैं और आगे भी रहेंगे
Sat, 19 Mar 2022 12:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:33 PM IST
सार
अफवाहों के बीच जहां अब तक सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का कोई बयान सामने नहीं आया है तो पार्टी प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर साफ किया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में जो बातें चल रही हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
ओपी राजभर और अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एक ओर नई सरकार व मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेजी पर हैं, वहीं दूसरी ओर एक नई सियासी उठापटक शुरू हो गई है। 18 मार्च के दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की गृहमंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि सुभासपा फिर से भाजपा से गठबंधन करने जा रही है।
विज्ञापन
इन सब अफवाहों के बीच जहां अब तक सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का कोई बयान सामने नहीं आया है तो पार्टी प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर साफ किया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में जो बातें चल रही हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबर निराधार है, पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ थी, है और रहेगी !'
विज्ञापन
इस बीच ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने भी एक चैनल से बात करते हुए कहा कि सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की बात गलत है। भाजपा भ्रम फैला रही है। हम सपा के साथ थे और सपा के ही साथ रहेंगे, भाजपा के साथ जाने की बात गलत है।
यूपी चुनाव से पहले भी थी ऐसी चर्चा
मालूम हो कि, यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी राजभर ने भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह से मुलाकात की थी जिसके बाद उनका भाजपा के साथ जाने का कयास लगाया जा रहा था।हालांकि उस वक्त ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद राजभर की पार्टी ने सपा गठबंधन में 18 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से केवल 6 पर ही जीत हासिल कर सकी।