फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only eight people obtained an MST in Meerut over three months.

Noida News: तीन महीने में सिर्फ आठ लोगों ने बनवाया मेरठ का एमएसटी

Mon, 26 Oct 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Only eight people obtained an MST in Meerut over three months.
-सालाना करीब 30 लाख रुपये की आमदनी, सितंबर में पिछले साल के मुकाबले 1.15 लाख रुपये अधिक राजस्व
विज्ञापन


नोएडा (संवाद)। मेरठ तक रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए अब रोडवेज की मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) योजना किफायती विकल्प बन रही है। जुलाई में मेरठ रूट पर मासिक पास बनाने की शुरुआत हुई थी, लेकिन तीन महीने में अब तक सिर्फ आठ लोगों ने ही एमएसटी बनवाई है। इसकी वजह जागरूकता की कमी बताई जा रही है।

सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोहिताश कुमार के अनुसार, नोएडा डिपो से सितंबर में कुल 548 मासिक पास बने। इनमें करीब 60 फीसदी पास स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने बनवाए। नोएडा डिपो से सबसे ज्यादा मासिक पास परी चौक, जेवर और दनकौर समेत आसपास के मार्गों के लिए बन रहे हैं। मेरठ के लिए पास की संख्या कम होने के पीछे अधिकारियों के अनुसार जागरूकता की कमी प्रमुख वजह है।
विज्ञापन

सालाना 30 लाख का मिल रहा राजस्व

नोएडा डिपो की एमएसटी योजना से परिवहन निगम को हर साल करीब 30 लाख रुपये का राजस्व मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1602 पंजीकरण के जरिये 26.34 लाख, 2023-24 में 1387 पंजीकरण से 29.23 लाख रुपये और 2024-25 में 1460 पंजीकरण से 31.85 लाख की आय दर्ज की गई थी। इस साल सितंबर में भी पिछले साल के मुकाबले 1.15 लाख अधिक राजस्व मिलने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
मासिक पास की योजना के तहत अब मेरठ से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा, यात्री अपना मासिक पास सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच डिपो पहुंचकर बनवा सकते हैं। -मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article