Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Only 32 farmers gave consent for acquisition, adamant on four times compensation
{"_id":"61d86710ca87cb1dc762094c","slug":"only-32-farmers-gave-consent-for-acquisition-adamant-on-four-times-compensation-noida-news-noi625714591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 32 किसानों ने अधिग्रहण की दी सहमति, चार गुना मुआवजे पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 32 किसानों ने अधिग्रहण की दी सहमति, चार गुना मुआवजे पर अड़े
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
जेवर के नगला हुकुम सिंह में एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए सहमति के लिए बैठक में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : Grnoida
Link Copied
जेवर/रबूपुरा। नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्तार के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक टीमों ने नगला हुकमसिंह और मुढरह गांव में बैठक कर किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति मांगी। दोनों गांव की सार्वजनिक बैठक में पहुंचे किसानों ने सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा और नगला हुकमसिंह की आबादी को विस्थापित नहीं करने की मांग रखते हुए लिखित असहमति दी। नगला हुकम सिंह के 475 किसानों ने असहमति दी। वहीं, नगला हुकम सिंह के 20 और मुढरह के 12 किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति पत्र सौंपे हैं। अगली बैठक शनिवार को जेवर के बीरमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और रन्हेरा स्थित इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में विस्तार के लिए शासन ने जेवर के 6 गांव दयानतपुर, रन्हेरा, कुरैब, मुढरह, बीरमपुर और करौली बांगर के नगला हुकमसिंह की 1185 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इन गांव के किसानों से अधिग्रहण के लिए जरूरी 70 प्रतिशत सहमति प्राप्त करने के लिए गांव-गांव सार्वजनिक बैठक में सहमति लेने का फैसला किया। इसके तहत शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रजनीकांत मिश्र के नेतृत्व में एक टीम ने मुढरह गांव में जबकि दूसरी टीम ने तहसीलदार जेवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में करौली बांगर के नगला हुकमसिंह में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।