फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only 20 percent people are using the app for medicines

Noida News: दवाई के लिए महज 20 प्रतिशत लोग ही कर रहे एप का प्रयोग

Fri, 15 Sep 2023 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Only 20 percent people are using the app for medicines
फोटो
विज्ञापन

दवाई के लिए महज 20 प्रतिशत लोग ही कर रहे एप का प्रयोग
- एक सप्ताह में 2600 लोगों ने ली दवाई
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिला अस्पताल में दवाई के लिए अब भी लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। ड्रीफकेस एप के माध्यम से महज 20 प्रतिशत लोग ही दवाई ले रहे हैं। एक सप्ताह में जहां 13 हजार लोगों ने लाइन में लगकर दवाईयां लीं वहीं, 2600 लोगों ने इसके लिए एप का प्रयोग किया।

जिला अस्पताल में आमतौर पर एक दिन में ढाई हजार से अधिक लोग ओपीडी से दवाई लेते हैं।एक सप्ताह पहले एप से दवाई देने की शुरुआत अस्पताल प्रबंधन ने की थी। पहले दिन 70 लोगों को एप के जरिए दवाई देकर शुरुआत की गई। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण अधिक लोग लाभ नहीं ले पा रहे हैं। लोगों को इसके बारे में जैसे-जैसे पता चलेगा संख्या बढ़ती जाएगी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 300 लोगों ने एप के माध्यम से दवाई ली। वहीं, जिला अस्पताल में दवाई लेने पहुंच रहे लोगों ने एप का प्रयोग नहीं करने का कारण उसमें जटिल प्रक्रिया बताई। ममूरा के निवासी सोमेश यादव बताते हैं कि एप को डाउनलोड कर उसमें लॉगिन करना पड़ता है। जो काफी लंबी प्रक्रिया है। विक्रांत झा बताते हैं कि वह इतने ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं कि एप के जरिए दवाई ले पाएं।
विज्ञापन

कैसे करें एप का इस्तेमाल

सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर ड्रीफकेस एप डाउनलोड कर उसमें साइन अप करना होगा। आनलाइन पंजीकरण के बाद एप में दिए गेट योर मेडिसिन ऑप्शन पर क्लिक कर फार्मेसी से बिना लाइन में लगे दवा प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed