फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online payment of Rs 10 lakh in no will increase mobility

Noida News: एक दिन में 10 लाख का ऑॅनलाइन भुगतान करने से बढ़ेगी गतिशीलता

Mon, 15 Sep 2025 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Online payment of Rs 10 lakh in no will increase mobility
फोटो-----
विज्ञापन


-नोएडा शहर के व्यापारियों को मिलेगी धार, ऑनलाइन पेमेंट होगा और तेज, समय पर पहुंचेगा माल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने अब यूपीआई द्वारा भुगतान की सुविधा में बदलाव किया है। इससे व्यापारियों का काम और भी तेज और आसान हो सकेगा। अब इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट, लोन ईएमआई और ट्रैवल कैटेगरी में डिजिटल पेमेंट के जरिए एक बार में 5 लाख रुपये तक का लेनदेन किया जा सकेगा। रोजाना की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। इस फैसले का सीधा सकारात्मक असर शहर के कारोबारियों, व्यापारियों पर पड़ेगा।

सेक्टर 49 के टाइल्स व्यापारी विनोद गोयल ने कहा कि अभी तक करीब 10 लाख तक पेमेंट करने के लिए कोई भी माध्यम अपनाया जाए, उसमें करीब दो से तीन दिनों वक्त लगता था। लेकिन अब यूपीआई के माध्यम से जो ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से 10 लाख तक का भुगतान करना चाहता है तो वह सीधा एक बार में भुगतान कर सकेगा। इससे काम में तेजी आएगी। साथ ही पैसे के लेनदेन में भी तेजी आने से माल को समय पर भेजा जा सकेगा। इससे मुश्किलें काफी हद तक खत्म होंगी। अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि नोएडा जैसे शहर में रोजाना कई लाखों रुपयों का लेनदेन होता है।
विज्ञापन

लेकिन कई बार बड़े भुगतान करने वाले ग्राहक अक्सर कैश या चेक का सहारा लेते थे या फिर ऑनलाइन भेजने की सीमा में बंध जाने के चक्कर में कई दिनों तक पेमेंट पूरी कर पाते थे, इससे अक्सर काम धीमा हो जाता है। साथ ही कई तरह छोटे बड़े पेमेंट तक भी इसी वजह फंस जाते थे। क्योंकि मर्चेंट अकाउंट के लिए यह सीमा अधिकतम 5 लाख थी। लेकिन अब इसकी सीमा 10 लाख तक कर दी गई है। इससे रोजाना का सीधा और तेज लेनदेन बढ़ेगा, साथ ही इसका सकारात्मक असर बाजारों की गतिशीलता पर भी पड़ेगा। यूपी युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि कई बार ग्राहकों को इंश्योरेंस प्रीमियम या कैपिटल मार्केट में निवेश के लिए बड़ी रकम तुरंत ट्रांसफर करनी होती थी, लेकिन पुरानी लिमिट होने के कारण परेशानी आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलावों का किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

व्यापारी शिवा चौहान ने बताया कि इससे बड़े निवेश, बीमा, क्रेडिट कार्ड बिल, ज्वेलरी, सरकारी खर्च या टिकट बुकिंग अब एक ही बार में आसानी से भुगतान हो सकेगा। रिवाइज्ड यूपीआई पेमेंट लिमिट के चलते व्यापारियों और ट्रेडर्स को, खासकर कलेक्शन और बिजनेस पेमेंट्स के मामलों में बड़ी रकम लेने-संभालने में खासा मिलेगी। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए छोटी पेमेंट्स जैसे किराना, दवा, टैक्सी की लिमिट में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed