फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One year old child infected with corona for the first time after third wave

तीसरी लहर के बाद पहली बार कोरोना से एक साल का बच्चा संक्रमित

Fri, 13 Aug 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
One year old child infected with corona for the first time after third wave
नोएडा। दूसरी लहर के करीब दो महीने बाद पहली बार किसी बच्चे में कोरोना संक्रमण का पता चला है। हल्के बुखार, खांसी-जुकाम की शिकायत के बाद बुधवार शाम एक साल के बच्चे को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में उपचार के लिए लाया गया। देर रात आई आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट में बच्चा कोरोना संक्रमित निकला। बच्चे में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट भी हो गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बीच पहली बार बच्चे का कोरोना संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

चाइल्ड पीजीआई के आपातकालीन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. मेजर बीपी सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सेक्टर-63 से बच्चे को अस्पताल लया गया था। हल्का बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत के बाद एंटीजन जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एहतियाती तौर पर आरटी-पीसीआर जांच भी कराई गई, देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बच्चे को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, बच्चा हल्के लक्षण से पीड़ित है और उसकी हालत में सुधार है। एंटीजन जांच में बच्चे के माता-पिता भी निगेटिव पाए गए हैं। उनकी भी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

तीसरी लहर की आहट तो नहीं
देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है। हालांकि, प्रदेश सरकार की तरफ से काफी एहतियात बरती जा रही है। कई राज्यों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल, जिले में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की दैनिक संख्या एक अंक में है। बुधवार को चार और बृहस्पतिवार को तीन नए संक्रमित मिले, जो अगस्त में सबसे ज्यादा हैं। इसे तीसरी लहर की आहट से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिछले साल नवंबर से इस साल मार्च तक कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बाद अप्रैल में अचानक आई दूसरी लहर ने स्थिति को भयावह बना दिया था। हालांकि, संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियों का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 संक्रमित 2 स्वस्थ होकर लौटे
दैनिक आंकड़ों की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए। जबकि 2 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। 18 सक्रिय मरीजों के साथ प्रदेश में जिला नौंवे स्थान पर रहा। जिले में अब तक 62,747 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

4791 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 16 सरकारी केंद्रों पर 4791 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक आयु के 2650 लोगों को पहली और 2141 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिला अस्पताल में बिना स्लॉट बुक कराए टीका लगवाने आए लोगों को वापस लौटा दिया गया। सुबह के समय अस्पताल परिसर में काफी भीड़ रही। वापस लौटाने से नाराज लोगों ने शोर मचाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed