फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One party filed a case against 4 accused

Noida News: एक पक्ष ने 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 25 Oct 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
One party filed a case against 4 accused
कासगंज। दो समुदायाें के लोगों के बीच हुई फायरिंग, पथराव व हमले की घटना में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में आरोपियों पर लाइसेंसी रिवाल्वर एवं बंदूक से फायरिंग, पथराव एवं पिटाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला मनोज कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। पीड़ित मनोज निवासी मोहल्ला रामसिंहपुरा का आरोप है कि मुकीस अहमद ने गाड़ी बैक करते समय उसके पैर पर चढ़ा दी। गाड़ी चढ़ने पर जब उसे रोका तो मुकीस ने हाथापाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके थोड़ी देर बाद मुकीस अहमद रियाज अहमद, रिजवान, शहनाज के साथ पहुंचा और दुकान पर बुलाया और हमला कर दिया।
विज्ञापन

मनोज का कहना है कि आरोपियों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर व लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे लोग बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की। मनोज का कहना है कि उसके दोनों हाथों में चोट आई। बीच बचाव करने पर विष्णु, वीरपाल के सिर में भी चोट आई। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। शाम तक दूसरे पक्ष की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed