फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One infected died, 8 new patients

एक संक्रमित की मौत, 8 नए मरीज

Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One infected died, 8 new patients
नूंह। मंगलवार को जिले में कोरोना आठ संक्रमित आए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज नलहड़ में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई। संक्रमित कई दिनों से नलहड़ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। राहत की बात यह रही की 12 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व सोमवार को भी आठ कोरोना संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 923 संक्रमित आए है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में आठ व अन्य अस्पतालों में भी दो मरीज उपचाराधीन है। 18 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। आठ संक्रमितों में से नूंह 2 के अलावा तावडू, अहमदबास, मंडारका, शाहपुर नंगली, खोरी कंला व आकेड़ा में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 28 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5944 संक्रमित आए है इनमें से 5786 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 130 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5541 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 8.10 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 97.34 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
विज्ञापन

7022 लोगों का हुआ टीकाकरण
मंगलवार को जिले में कुल 7022 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 1226, 5103 को दूसरी, 20 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 673 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानी कुल लोगों 7022 का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 759605 व 384912 दूसरी, 15 से 18 को 34758 व इसके अलावा अभी तक कुल 983 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 44 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने लोगों से अपील की वह जल्द से जल्द अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed