{"_id":"5e56bfa98ebc3ef3bd34952d","slug":"one-dead-in-accident-one-injured-grnoida-news-noi494795672","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल
रबूपुरा। थानाक्षेत्र के फलैंदा गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह जीरो प्वाइंट से करीब 29 किमी दूर एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव पहासु निवासी रितिक (17) पुत्र संजय अपने मामा अंकित निवासी गांव तलेना कोतवाली खुर्जा के साथ मंगलवार को पीलीभीत में रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। समारोह में शामिल होने के बाद दोनों बस से गांव वापस आ रहे थे। बुधवार सुबह वह रबूपुरा थानाक्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के समीप गांव फलैंदा के पास उतरकर पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को गांव लेकर गए। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।