{"_id":"68e189aaaae070f8be041847","slug":"one-brother-died-and-the-other-was-injured-in-the-accident-na-news-c-5-1-drn1046-804336-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस व बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस व बाइक की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बल्लूपुर - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटक माजरी तिराहे पर बस की टक्कर के बाद घायल
विज्ञापन
निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटक माजरी तिराहे के पास चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम की बस और एक बाइक की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार कुल्हाल निवासी यासीन (62 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि उनके बड़े भाई ताज मोहम्मद (65) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस और बाइक को कुल्हाल चौकी में खड़ा करवा दिया है।
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शनिवार को दोपहर में एक बाइक शक्तिनहर पटरी से कुल्हाल की ओर आ रही थी। चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम की बस पांवटा से देहरादून की ओर जा रही थी। मटक माजरी तिराहे के पास बस और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार यासीन और ताज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने यासीन को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ताज मोहम्मद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हरर्बटपुर स्थित लेहमन अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्यों की ओर भेजा गया। पुलिस ने बस और बाइक को कुल्हाल चौकी में खड़ा करवा दिया। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।