फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One and a half thousand trees cut, Daewoo Motors company sealed

Noida News: डेढ़ हजार पेड़ काटे, देवू मोटर्स कंपनी सील

Tue, 09 Jul 2024 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand trees cut, Daewoo Motors company sealed
वन विभाग ने की कार्रवाई करते हुए 100 पेड़ काटने का दावा किया, शाकुंतलम लैंडक्रॉफ्ट कंपनी पर आरोप
विज्ञापन

पेड़ काटकर आवासीय व अन्य निर्माण करने की तैयारी की जा रही
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
वन विभाग की टीम ने मंगलवार को पेड़ काटने पर ग्रेनो स्थित देवू मोटर्स कंपनी को सील कर दिया। पेड़ काटने का आरोप शाकुंतलम लैंडक्रॉफ्ट कंपनी पर है। कंपनी के खिलाफ वन विभाग मुकदमा दर्ज कर चुका है। आरोप है कि कंपनी में अब तक करीब 1500 पेड़ काटे जा चुके हैं। पेड़ काटकर आवासीय व अन्य निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, वन विभाग करीब 100 पेड़ काटने का दावा कर रहा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि कार्रवाई के लिए पेड़ काटने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन में देवू मोटर्स कंपनी करीब 1200 बीघा जमीन पर बनी है। दिवालिया होने के कारण कंपनी बंद हो चुकी है। नीलामी में शाकुंतलम लैंडक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने कंपनी खरीदी थी। शाकुंतलम ग्रुप वहां पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस कारण पेड़ों को काटा जा रहा है। देवू मोटर्स की जमीन पर इस समय करीब बड़े-छोटे मिलाकर करीब एक लाख पेड हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 10 जून को भी पेड़ काटने की शिकायत की गई थी, तब 1000 से अधिक पेड़ काटने की आशंका थी। जबकि वन विभाग ने 960 पेड़ काटने की बात मानी। इसके बाद भी कंपनी पेड़ काट रही है। करीब 500 और पेड़ काट दिए गए हैं। कंपनी पेड़ों को काटकर निर्माण करना चाहती है, लेकिन पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली है। लगातार शिकायत और पेड़ काटने पर मंगलवार को वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सभी लोगों को बाहर निकालकर कंपनी को सील कर दिया। इधर, वन विभाग के रेंजर प्रशांत ने बताया कि शाकुंतलम कंपनी के खिलाफ विभाग ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चेतावनी के बाद भी कंपनी पेड़ काट रही थी। 25 जून को भी पेड़ काटे गए हैं। जिस पर कंपनी को सील कर दिया गया है। दोनों बार में मौके पर 100 से अधिक पेड़ काटे जाने के साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। वहां से आदेश होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध बोरवेल लगाने पर जारी होगा नोटिस
भूगर्भ जल विभाग की अधिकारी अंकिता राय ने बताया कि देवू मोटर्स कंपनी में एक बोरवेल की भी शिकायत मिली है। कंपनी में बोरवेल लगाने की एनओसी नहीं ली गई है। बोरवेल अवैध है। इस पर कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही, बोरवेल को सील किया जाएगा। इस समय देवू मोटर्स को सील कर दिया गया है। इस कारण टीम अंदर नहीं जा सकी। सीलिंग खुलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed