{"_id":"69050eb32b7f7d3a260887cb","slug":"one-accused-arrested-for-attacking-the-vehicle-of-the-state-minister-na-news-c-194-1-son1002-136696-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य मंत्री के वाहन पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य मंत्री के वाहन पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मंत्री के काफिले में शामिल एस्कार्ट से पास लेने के दौरान कार सवारों ने विवाद किया था।
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड बृहस्पतिवार की देर शाम रॉबर्ट्सगंज से डाला स्थित अपने आवास जा रहे थे। उनके साथ वाहन में चोपन ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी मौजूद थे। बताते हैं कि टोल प्लाजा से आगे उनके काफिले में अचानक लखनऊ नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार शामिल हो गई। कार सवार ने राज्य मंत्री के वाहन को ओवरटेक करते हुए रास्ते में कई जगह हाथ देकर रोकने का प्रयास किया।
चोपन पुल से पहले कार सवार नीचे उतरे। एस्कार्ट के आगे बढ़ने और ब्रेकर पर राज्य मंत्री का वाहन धीमा होने कार सवार बोनट और शीशे पर मुक्के मारने लगे। स्थिति को भांपते हुए चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। पुल पार कर चोपन बैरियर के पास राज्य मंत्री ने पुलिस को सूचना दी। चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और कार को कब्जे में ले लिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने कार चला रहे दुद्धी निवासी अंकित मिश्रा, उसके साथ मौजूद पंकज अग्रहरि और शुभम सोनी के खिलाफ दर्ज कर लिया। संवाद