{"_id":"618806f2d8261f6ef55a65a4","slug":"on-diwali-thieves-broke-the-locks-of-four-flats-and-stole-goods-worth-lakhs-noida-news-noi6145132101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर घर जाना पड़ा महंगा, चार फ्लैटों के ताले तोड़ लाखों का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर घर जाना पड़ा महंगा, चार फ्लैटों के ताले तोड़ लाखों का सामान चुराया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दिवाली और उससे पहले गांव गए चार लोगों के फ्लैट का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों की चोरी कर ली। वारदात सेक्टर पाई स्थित एल्डिको ग्रीन मिडोज सोसाइटी में हुई। शहर की पॉश सोसाइटी में शामिल एल्डिको ग्रीन मिडोज निवासी पीड़ितों ने बीटा-2 कोतवाली में चोरी की शिकायत दी है। चारों फ्लैट से जूलरी और नकद समेत 10 लाख से ज्यादा की चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में की जांच में सामने आया है कि चोर मास्क लगाकर सोसाइटी के अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सचिन जैन, ललित बिहारी अग्रवाल और बृजेश त्रिवेदी ने बताया कि दिवाली मनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ अपने-अपने गांव गए थे। वहीं सोसाइटी निवासी इमरान भी दिवाली से कुछ दिन पहले किसी काम से अपने गांव गए थे। चारों के फ्लैट पर ताले लगे थे। गांव से लौटने पर उन्हें वारदात की जानकारी मिली। बदमाशों ने चारों फ्लैट से लाखों की जूलरी और नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि मास्क पहनकर आरोपी सोसाइटी में दाखिल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में भी हुई वारदात, 15 लाख का जूलरी और नकदी चोरी
ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर अलीगढ़ गए गुरजिंदर विहार स्थित एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी निवासी नरेंद्र चौधरी के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की जूलरी और नकदी चोरी कर ली। नरेंद्र ने बताया कि वह दिवाली की सुबह परिवार समेत अलीगढ़ गए थे। दिवाली मनाने के बाद लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। सोने के दो कड़े, चार चूड़ी, दो गले के सेट, तीन चेन, दो मंगलसूत्र, दो तोले की गिन्नी, दो अंगूठी, हाथ का कड़ा, हीरे की दो अंगूठी, चार कान के सेट, दस हाथ की अंगूठी, एक किलो चांदी गहने चोरी हो गए। 1 दिसंबर को साले की शादी थी। जिसके लिए जूलरी खरीदी गई थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने करीब 15 लाख रुपये का जूलरी और नकदी गायब होने की बात कही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी की वारदात में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।- अनिल राजपूत, कोतवाली प्रभारी बीटा-2