फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Dhanteras, vendors' faces lit up with hopes of a flood of money.

Noida News: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा की उम्मीद से विक्रेताओं के चेहरे खिले

Fri, 17 Oct 2025 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, vendors' faces lit up with hopes of a flood of money.
-जीएसटी की दरें कम होने के चलते इस बार खरीदारी में बूम आने की संभावना
विज्ञापन

-चांदी के सिक्कों, गाड़ियों व इलेक्ट्राॅनिक आइटमों की खरीदारी की मचेगी होड़
-असुविधा से बचने को पहले से करा ली है गाड़ियों व अन्य आइटमों की बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। धनतेरस के शुभ अवसर पर आज राजधानी दिल्ली के बाजारों में जमकर धनवर्षा की उम्मीद है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। जीएसटी की दरें कम होने का असर धनतेरस, दीवाली समेत अन्य बड़े-बड़े त्योहारों पर नजर आने की संभावना है। इसके चलते धनतेरस पर जबरदस्त रौनक होना तय है। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों और शोरूम की ओर रुख करेंगे। परंपरागत रूप से सोना-चांदी, बर्तन और सिक्के खरीदने के साथ-साथ इस बार लोगों का रुझान आधुनिक वस्तुओं की खरीदारी की ओर भी रहेगा। कई लोग आज के दिन नए फोन, टीवी, फ्रिज और गाड़ियां खरीदने की योजना बना चुके हैं।

चांदनी चौक, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, सरोजिनी नगर, नेहरू प्लेस, साकेत और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ेगी। स्थानीय दुकानदारों ने ग्राहकों ने इस बार एक महीने पहले ही धनतेरस के लिए अपनी पसंद की वस्तुओं की बुकिंग कर ली है ताकि आखिरी समय में स्टॉक की समस्या न हो। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में आज सबसे ज्यादा भीड़ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी काउंटरों पर दिखाई देगी। कई ब्रांड्स ने फेस्टिव ऑफर्स, एक पर एक मुफ्त और आकर्षक डिस्काउंट्स की घोषणा की है, जिनका फायदा ग्राहक उठाने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी नए मोटरसाइकिल, स्कूटी और कारों की डिलीवरी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कई परिवार आज शुभ घड़ी में अपनी नई गाड़ियां घर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

---------------
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम


भीड़ को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रमुख बाजारों के आसपास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि ग्राहकों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मिठाई व गिफ्ट आइटमों की होगी जमकर खरीद
मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी आज खासी चहल-पहल रहेगी। लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए तोहफे और मिठाइयां खरीदेंगे। यही नहीं चॉकलेट, गिफ्ट पैक आदि की भी जमकर खरीदारी होगी।
----------------
रियल एस्टेट सेक्टर के लिए खास रहेगा आज का दिन


रियल एस्टेट सेक्टर में भी आज का दिन खास रहेगा। कई परिवार धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने नए घर में गृहप्रवेश करेंगे। बिल्डरों का अनुमान है कि इस त्योहारी सीजन में बुकिंग और रजिस्ट्री दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।



वर्जन---
इस बार ग्राहकों में धनतेरस को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कई लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी, ताकि शुभ दिन पर डिलीवरी मिल सके।
--प्रमोद, दुकानदार सरोजिनी नगर


धनतेरस पर हर साल हम चांदी के सिक्के लेते हैं, लेकिन इस बार साथ में नया फोन भी खरीदेंगे। त्योहार के मौके पर ऑफर्स भी अच्छे मिल रहे हैं।
--शिवानी, ग्राहक
------------------------



चांदी के सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की जबरदस्त मांग

पीपी ज्वैलर्स के दुकानदार पीयूष गुप्ता ने बताया कि दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर इस बार बाजारों में चांदी के रंग-बिरंगे सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। इसके साथ ही लोग छत्तरपुर वाले गुरु जी की चांदी की प्लेट और तस्वीरें भी बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। ज्वेलरी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
-----------
धार्मिक वस्तुओं व चांदी के उपहारों की खरीद बढ़ी
इस बार धार्मिक वस्तुओं और चांदी के उपहारों की बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की जा रही है। लोग जमकर इन वस्तुओं की खरीद कर रहे हैं। इससे सराफ से लेकर धार्मिक पुस्तक व अन्य सामग्री विक्रेताओं के चेहरों पर रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed