{"_id":"61bf734b900a5a3c0336cd3c","slug":"omicron-not-confirmed-among-four-people-who-came-from-abroad-in-noida-greno-noida-news-noi6222727163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेनो में विदेश से आए चार लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेनो में विदेश से आए चार लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं
विज्ञापन
नोएडा। एनसीआर में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब तक गौतमबुद्ध नगर में एक भी मरीज न होने का दावा किया है। पिछले सप्ताह विदेश से आए पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए चार नमूनों में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।
रविवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 29 दर्ज किए गए। 24 घंटे के अंतराल में एक मरीज की पुष्टि हुई, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या तीन दर्ज की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार तक 6960 विदेश से आए लोगों की सूची शासन से मिल चुकी है, इनमें से 1564 लोग हाई रिस्क देशों से आए हैं। एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के आठ दिन बाद विदेश से आए लोगों की दोबारा आरटी-पीसीआर जांच का नियम है। अब तक 350 से अधिक लोगों की जांच में केवल पांच में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन नागरिक अमेरिका और दो सिंगापुर से आए थे। इनमें एक बच्चा भी शामिल था।
कोविड अस्पताल में भर्ती इन पांचों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेज (आईएलबीएस) दिल्ली भेजे गए थे। चार की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। एक की रिपोर्ट आनी बाकी है। चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी भी हो चुकी है। हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए दस से अधिक नमूनों की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों एक स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिले बच्चों की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में जांच की गई थी। जांच में एक अन्य बच्चा कोरोना संदिग्ध मिला है। इसकी दोबारा से जांच कराई गई है।