फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   omega project creating problem with house owners

बिल्डर के लालच का शिकार हुई मासूम, 3 माह की बच्ची पर गिरा सीलिंग का हिस्सा 

Sun, 24 Apr 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 24 Apr 2016 12:40 PM IST
सार

  • सात साल में नहीं मिला फ्लैट पर कब्जा, टूटने लगी आस
  • ओमेगा सेक्टर में किंग्स पार्क प्रोजेक्ट के 500 बायर्स परेशान
  • चार टावर तो बने ही नहीं, वहीं कई का काम अधूरा 

विज्ञापन
omega project creating  problem with house owners
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को सेक्टर- 74 स्थित एक सोसायटी के एक फ्लैट के रूम की सीलिंग गिर गई। जिस वजह से 3 माह की बच्ची घायल हो गई। अपार्टमेंट के लोगों ने इस बात की शिकायत बिल्डर से की है।

विज्ञापन


इसको लेकर रविवार को मीटिंग है। केपटाउन सोसायटी निवासी जितेंद्र झा ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2015 में सीवी-3 टावर में 19 वें फ्लोर पर 52 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। लेकिन इसका कंस्ट्रक्शन इतना खराब होगा, इस बात की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उनका परिवार रूम में बैठे हुए थे। मेरी तीन महीने की बच्ची भी बेड पर खेल रही थी। उसी दौरान छत की सीलिंग गिर गई और बच्ची के  सिर में गुम चोट लग गई। शुक्र  था कि ज्यादा चोट नहीं आई। ये बहुत गंभीर मसाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं, इसके अलावा भी अपार्टमेंट में बहुत कमियां हैं। आए दिन लिफ्ट खराब रहती है। बिल्डर ने फ्लैट देते समय जो वादा किया था, उसमें से अधिकतर वादे पूरे नहीं किए हैं। ग्रीन बेल्ट तक नहीं है। इन सभी मुद्दों को लेकर आज बिल्डर के साथ बैठक होगी।

‘बिल्डर से मिला धोखा, दूसरा घर खरीदने का नहीं मौका’

omega project creating  problem with house owners
ग्रेटर नोएडा के ओमेगा सेक्टर के किंग्स पार्क प्रोजेक्ट में घर का सपना देख चुके लोग अब निराशा झेल रहे हैं। प्रोजेक्ट में पैसा लगा चुके 500 से अधिक बायर्स रोज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हेड ऑफिस के चक्कर लगाकर परेशान हैं। उनका आरोप है कि बिल्डर उनकी बात नहीं सुनने को तैयार नहीं होता। इतना पैसा नहीं कि दूसरा घर खरीदा जा सके।

वर्ष 2009 में ओमेगा सेक्टर में टूडेज होम्स बिल्डर का किंग्स पार्क प्रोजेक्ट लांच किया गया था। इसमें लगभग 500 से अधिक लोगों ने फ्लैट बुक कराए थे। खरीदारों का आरोप है कि वर्ष 2013 में प्रोजेक्ट तैयार कर उनके घर देने की बात कही गई थी।

मौके पर कुछ टावर बने, लेकिन अभी तक उसमें प्लास्टर और फिनिशिंग का कार्य ही नहीं हो पाया। वहीं, शुरू के चार टावरों का तो काम ही शुरू नहीं हो पाया। एक साल से प्रोजेक्ट पर न के बराबर काम चल रहा है।

आरोप है कि साइट पर कुछ पांच से सात श्रमिक काम करते नजर आते हैं। इस तरह से काम चला तो अगले पचास सालों में भी उन्हें कब्जा नहीं मिल पाएगा।

शुक्रवार को बायर्स ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ऑफिस में जाकर अपनी बात कहने की कोशिश की थी पर उनकी सुनवाई नहीं की गई। अब मंगलवार को कंपनी के चेयरमैन ने मिलने का समय दिया है। उनसे मिलकर विरोध जताएंगे। 

2009 में फ्लैट बुक कराया था। साइट पर इस तरह से कार्य चल रहा है जिसे देखकर घर पाने का सपना लगता है सपना ही रह जाएगा। सात साल में बिल्डर ने एक-चौथाई काम भी नहीं कराया है। - कैप्टन प्रवीन राय, फ्लैट मालिक

टूडे होम्स कंपनी से एक साल से वार्ता कर रहे हैं। कंपनी द्वारा कोई न कोई बहाना बनाया जाता है। प्रोजेक्ट में 800 फ्लैट बनाए जाने हैं। सात साल गुजर गए अभी कितना वक्त और लगेगा पता ही नहीं।- एनपी सिंह, फ्लैट मालिक और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष 

बिल्डरों पर शिकंजा कसने के लिए सीएम को लिखा पत्र

omega project creating  problem with house owners

फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजीडेंट्स सोशल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में सैकड़ों बिल्डरों के प्रोजेक्ट हैं और उनमें लाखों लोगों ने फ्लैट खरीदे हैं। 

लेकिन हाल में ही ऐसा कोई बिल्डर नहीं है जो वादों पर पूरी तरह से खरा उतरा हो। पत्र में मुख्यमंत्री से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की गई है।

साथ ही बिल्डरों पर कानूनी शिकंजा कसने और किए गए वादे को समय पर पूरा करने के लिए दबाव बनाने की बात कही गई है। साथ ही यह भी आशंक जताई गई है कि  यदि खरीदार सड़क पर उतर आए तो इनको संभालना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed