{"_id":"68e40be75fb6a1deae0a5512","slug":"old-woman-murdered-and-jewellery-looted-na-news-c-100-1-gon1003-145068-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वृद्धा की हत्या कर आभूषण लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वृद्धा की हत्या कर आभूषण लूटा
Tue, 07 Oct 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के गोसाईं नचीनी बजरंगनगर गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - स
करनैलगंज। क्षेत्र के करुआ नचनी बजरंग नगर वार्ड में सोमवार भोर शौच के लिए गईं रामप्यारी (65) की हत्या कर बदमाशों ने नाक से आभूषण लूट लिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के बेटे सदानंद गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। वहीं, एएसपी का कहना है कि प्रथमदृष्टया दुर्घटना से मौत की घटना प्रतीत हो रही है।
सदानंद गोस्वामी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 03:30 बजे रोजाना की तरह मां रामप्यारी शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर गई थीं। काफी देर तक नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की गई। घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे वह खून से लथपथ पड़ी मिलीं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए।
बेटे ने आरोप लगाया कि मां रामप्यारी से लूट की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। उनके नाक से सुराही (चांदी का आभूषण) बदमाश लूट ले गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि नाक में सोने की कील मिली है। वृद्धा के सिर के पीछे, कोहनी व घुटने समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे सदानंद गिरी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
घटना को संदिग्ध मान जांच कर रही पुलिस
पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। दरअसल रामप्यारी की हत्या के बाद बदमाश नाक से चांदी का आभूषण ले गए। जबकि सोने की कील छोड़ गए। इस वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि परिजनों का कहना है कि सुराही छीनने के बाद नाक पर भी चोटें आई हैं।
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय का कहना कि घटना के बाद मौके की जांच पड़ताल की गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के पीछे लूट की बात कही जा रही है। मगर स्पष्ट वजह नहीं पता चल सकी है। खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस समेत अन्य टीमें लगाई गई हैं। तथ्यों के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया दुर्घटना से मौत की घटना प्रतीत हो रही है।
हत्या के बाद पसरा रहा मातम
वृद्धा रामप्यारी की हत्या से गांव में मातम पसर गया। वृद्धा के परिवार में दो बेटे सदानंद व गोकुलानंद हैं। पति रामराज की पहले ही मौत हो चुकी है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया जा रहा है।