फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offline counseling of Advanced Diploma Program on 25th June

Noida News: एडवांस डिप्लोमा प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 25 जून को

Sun, 16 Jun 2024 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Offline counseling of Advanced Diploma Program on 25th June
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपी) के द्वारका कैंपस में एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम (सीईटी कोड 175) की ऑफलाइन काउंसलिंग 25 जून को आयोजित की जाएगी। इसी दिन दस्तावेज सत्यापन के उपरांत रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के मुताबिक, इस प्रोग्राम की काउंसलिंग में वे उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही, काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया हो। काउंसलिंग के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में निर्गत 97 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, सीईटी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकर के फोटो लाना आवश्यक है। यह प्रोग्राम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक कोऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट में उपलब्ध हैं। इनमें ईडब्ल्यूएस समेत 33 सीटें उपलब्ध हैं। विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed