फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officer-leaders are applying ointment of assurance

Noida News: अफसर-नेता लगा रहे आश्वासन का मरहम

Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officer-leaders are applying ointment of assurance
अफसर-नेता लगा रहे आश्वासन का मरहम
विज्ञापन

- हादसे में दोनों हाथ गंवाकर व्यवस्था के आगे बेबस है मासूम माधव
- पीड़ित पिता ने थककर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगी मदद
जेवर/ग्रेटर नोएडा। अस्पताल में हाईटेेंशन लाइन के करंट से झुलसकर दोनों हाथ गंवाने वाला छह साल का मासूम माधव दर्द से कराह रहा है। वहीं, अफसर और नेता सिर्फ आश्वासन का मरहम लगा रहे हैं। 16 दिन बाद भी मासूम माधव को न तो कोई मदद मिली और न ही आरोपी अस्पताल संचालक पर कोई कार्रवाई की गई है। संचालक के खिलाफ हल्की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने इतिश्री कर ली। विवश होकर माधव के पिता योगेश चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई व मदद की गुहार लगाई है।
अलीगढ़ के दीवा हामिदपर निवासी योगेश चौहान का छह साल का बेटा माधव 25 जून को चौधरी मेडिकेयर अस्पताल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। शरीर में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए डाक्टरों को उसके कोहनी से ऊपर दोनों हाथ काटने पड़े थे।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा टीम ने निरीक्षण कर भेजी रिपोर्ट
माधव के परिजन का कहना है कि उनकी विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारी से बात हुई है। उन्होंने कहा कि ही दो दिन पहले दूसरे जिले से आई विद्युत सुरक्षा टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया था। टीम ने रिपोर्ट लखनऊ भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आ रही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही
कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है उसमें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। प्रकरण में जल्द जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

विधायक ने दिया मदद का आश्वासन
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि माधव को हरसंभव मदद करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वही मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद कराने के लिए भी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। कुछ जरूरी कागजात पीड़ित पिता का आय प्रमाण पत्र आदि नहीं मिल पाने के कारण देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed