फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery admission race will begin on February 18

18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी दाखिले की रेस

Thu, 11 Feb 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nursery admission race will begin on February 18
नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 1700 निजी स्कूलों में करीब दो लाख सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 फरवरी से खुलेगी।
विज्ञापन

अभिभावक 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को नर्सरी दाखिले की घोषणा की। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी दाखिले का शेड्यूल जारी करने के साथ दाखिले की गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं। पिछले वर्ष नवंबर में दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस बार कोरोना के कारण करीब 3 महीने की देरी हुई है। 30 मार्च को दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

यह है गाइडलाइन
- फॉर्म के लिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे स्कूल
- स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं
- स्कूल कैपिटेशन फीस या डोनेशन नहीं वसूल सकते
- ड्रॉ निकालने के लिए बच्चे के नाम की स्लिप अभिभावकों को दिखाकर बॉक्स में डालनी होगी
पते के रूप में यह दस्तावेज होंगे मान्य
- अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड।
- बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमीसाइल प्रमाणपत्र।
- बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed