फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NTPC proposes to YEIDA to run buses using hydrogen fuel

Noida News: एनटीपीसी ने यीडा को दिया हाइड्रोजन फ्यूल से बस चलाने का प्रस्ताव

Tue, 28 Oct 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
NTPC proposes to YEIDA to run buses using hydrogen fuel
लद्दाख के बाद यमुना सिटी बन सकता है ऐसी परिवहन व्यवस्था वाला दूसरा शहर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ ही यमुना सिटी में हाइड्रोजन फ्यूल से बसों का संचालन भी शुरू हो सकता है। एनटीपीसी ने यमुना प्राधिकरण को इसके लिए प्रस्ताव दिया है। अधिकारियों का दावा है कि लद्दाख के बाद यमुना सिटी ऐसा करने वाला दूसरा शहर होगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह के मुताबिक वायु प्रदूषण नहीं करने वाली हाइड्रोजन आधारित बसों का संचालन पर्यावरण हितैषी रहेगा। एनटीपीसी ने जो प्रस्ताव दिया है उसमें चार बसों का संचालन कराया जाना शामिल है। ग्रीन ट्रांसपोर्ट के रूप में एनटीपीसी शुरू में इन 45 सीट वाली एसी बसों का संचालन कराएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि एक बार ईंधन लेने के बाद बस 600 किलोमीटर तक चल सकती है। बस सड़क पर चलने के समय हानिकारक गैसों की जगह केवल भाप छोड़ेगी। इससे कोई प्रदूषण नहीं होगा। हाइड्रोजन फ्यूल तैयार करने के लिए भी एसटीपी के शोधित पानी का उपयोग किया जाना है। बसों के लिए ईंधन की आपूर्ति एनटीपीसी करेगा। रखरखाव भी एनटीपीसी के जिम्मे रहेगा। केवल संचालन का खर्च जैसे बस स्टाफ की सैलरी आदि यमुना प्राधिकरण को वहन करना होगा। इन बसों के संचालन का प्रस्ताव सात नवंबर को होने वाली बोर्ड की बैठक में भी प्राधिकरण रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed