{"_id":"68d4591c37d949d4a30707f4","slug":"now-wild-animals-seen-in-gosaiganj-video-goes-viral-panic-na-news-c-13-1-vns1028-1400534-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब गोसाईंगंज में दिखा जंगली जानवर, वीडियो वायरल, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब गोसाईंगंज में दिखा जंगली जानवर, वीडियो वायरल, दहशत
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा गया जंगली जानवर लाल घेरे में।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट बसराहिया गांव में मंगलवार रात रेलवे लाइन के किनारे खेत में एक जंगली जानवर देखा गया। ग्रामीण इसे तेंदुआ बता रहे हैं। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर न कोई पगचिह्न मिला, न ही तेंदुए के मूवमेंट का कोई सुराग।
बुधवार को तेंदुए की तरह दिखने वाले जंगली जानवर का खेत से गुजरते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फारेस्टर योगेश मिश्रा ने फिशिंंग कैट होने की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि आसपास तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व फारेस्टर योगेश मिश्रा की अगुवाई में मंगलवार देर रात जंगल के आसपास गश्त की गई, लेकिन कोई जंगली जानवर नहीं दिखाई दिया।
दूसरी ओर आशियाना इलाके में भी तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से दहशत रही। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि एआई तकनीकी वाली एक तस्वीर के जरिये ये अफवाह फैलाई गई थी।