{"_id":"5dfd26f58ebc3e87e75c1406","slug":"now-use-e-cycle-service-at-metro-station-noida-news-noi480803786","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेट्रो स्टेशनों पर लीजिए ई-साइकिल की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेट्रो स्टेशनों पर लीजिए ई-साइकिल की सेवा
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ई-साइकिल सेवा का उद्घाटन करते सांसद डॉ. महेश शर्मा व अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मेट्रो स्टेशनों पर लीजिए ई-साइकिल की सेवा
नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर लोग ई-साइकिल सेवा का लाभ ले सकेंगे। शुक्रवार को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की एमडी रितु माहेश्वरी ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। एनएमआरसी व यूटीयू मोबिलिटी की ओर से ऐप पर आधारित ई-साइकिल की सेवा लोगों को सोमवार से मिलने लगेगी।
इस मौके पर एनएमआरसी की एमडी ने कहा कि जल्द ही पूरे शहर में 62 लोकेशन पर ई-साइकिल सेवा मिलने लगेगी। इसका मकसद पूरे शहर को ई-साइकिल सिस्टम से जोड़ना है। चार साइकिल स्टैंड का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इसके अलावा चार और स्टैंड व फीडर लोकेशन सहित 20 जगहों पर साइकिल स्टैंड अगले 15 दिन में शुरू कर दिए जाएंगे। इसका मकसद लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि एक्वा लाइन के विस्तार सहित कई नई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
ऐसे लीजिए सेवा का लाभ
सबसे पहले यूजर को ग्रीन राइड एप्लिकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद उसे नजदीकी स्टेशन पर साइकिल सर्च करनी होगी। वहां ऐप से साइकिल को अनलॉक किया जा सकेगा। इसके बाद यूजर का समय शुरू हो जाएगा। वह चाहे तो किसी दूसरे स्टेशन पर भी साइकिल वापस कर सकता है, जहां स्टैंड बना हो।
विज्ञापन
पहले 10 मिनट के लिए देने होंगे 5 रुपये
ई-साइकिल की सेवा लेने के लिए पहले 10 मिनट के 5 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रति मिनट एक रुपया चार्ज अलग से लगेगा। ई-साइकिल के लिए हेलमेट और लाइसेंस जरूरी नहीं है। 15 वर्ष से ऊपर उम्र वाले ही इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह सेवा मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। व्यक्तिगत तौर पर भी कोई व्यक्ति अपनी साइकिल में लॉक सिस्टम लगवाकर इस सिस्टम से जोड़ सकता है।
यहां मिलेंगी ई-साइकिल
नोएडा में सेक्टर-51, 50, 76 और सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-2, परी चौक, अल्फा-1 और डेल्टा-2 पर उपलब्ध होगी। प्रत्येक स्टेशन पर 30 साइकिलें उपलब्ध होंगी।
ई-साइकिल की अन्य खासियत
- ऐप आधारित अनलॉक सिस्टम
- जीपीएस ट्रैकिंग
- डिजिटल भुगतान
- बैटरी संचालित प्रणाली
- 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति
- बैटरी खत्म होने पर पैडल से चला सकेंगे