फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now six passenger trains of August 2 canceled, time of five changed

अब दो अगस्त की छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द, पांच का समय बदला

Sat, 23 Jul 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now six passenger trains of August 2 canceled, time of five changed
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के ईस्टर्न कॉरिडोर को दादरी में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग से जोड़ने के कार्य की समयसारणी में बदलाव किया गया है। अब 24 जुलाई की जगह दो अगस्त को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। मेगा ब्लॉक की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि 24 जुलाई को रेल मार्ग पर संचालन सामान्य रहेगा। पूर्व में रद्द ट्रेनों पर भारतीय रेलवे फैसला लेगा।
विज्ञापन

डीएफसीसी के ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन खुर्जा से ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी तक बन रही है। काम लगभग पूरा हो चुका है। बोड़ाकी में ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू बोड़ाकी नाम से स्टेशन बनाया गया है। यहां छह रेल लाइन है। इनमें से दो लाइन वेस्टर्न कॉरिडोर से मिलेंगी। जबकि तीन लाइन दादरी स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से जुड़ेंगी। यह काम 14 से 31 जुलाई के बीच किया जाना था। इसके लिए पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था। उस समय तीन ट्रेनों का समय बदला गया था। साथ ही 24 जुलाई की छह ट्रेनों को रद्द कर दी गई थीं। लेकिन बारिश के कारण मशीनें नहीं पहुंच सकी। करीब एक सप्ताह की देरी से निर्माण कार्य चल रहा है। अब समय सारणी में बदलाव किया गया है। 21 जुलाई से नौ अगस्त तक नया शेड्यूल बनाया गया है। डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि अब आठ घंटे का मेगा ब्लॉक 24 जुलाई की जगह दो अगस्त को लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो अगस्त की पैसेंजर ट्रेन रद्द
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
04183 टुंडला-दिल्ली लोकल
04184 दिल्ली-टुंडला लोकल
02570 नई दिल्ली-दरभंगा
02569 दरभंगा- नई दिल्ली (एक अगस्त)
12419 लखनऊ-नई दिल्ली
12420 नई दिल्ली-लखनऊ
ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावित का कारण स्टेशन
12398 नई दिल्ली-गया 75 मिनट देर से चलेगी नई दिल्ली
12566 नई दिल्ली-दरभंगा 75 मिनट देर से चलेगी नई दिल्ली
12368 आनंद विहार-भागलपुर 75 मिनट देर से चलेगी आनंद विहार
12274 नई दिल्ली-एचडब्ल्यूएच 75 मिनट देर से चलेगी नई दिल्ली
22858 आनंद विहार-एसआरसी 75 मिनट देर से चलेगी आनंद विहार
बारिश के कारण ईस्टर्न कॉरिडोर को दिल्ली-हावड़ा मार्ग से जोड़ने का काम समय से शुरू नहीं हो सका। इस कारण समयसारणी में बदलाव किया गया है। अब दो अगस्त की छह ट्रेनों को रद्द किया गया है। 24 जुलाई को रेल मार्ग प्रभावित नहीं होगा। रद्द ट्रेनों के संचालन पर भारतीय रेलवे फैसला लेगा। - रणविजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर (यातायात एवं व्यापार विकास) डीएफसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed