{"_id":"5fef79a98ebc3ec14c61e701","slug":"now-parents-will-get-preboard-answer-sheet-noida-news-noi5573356174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पुस्तिका देखकर छात्रों की कमजोरी जान सकेंगे अभिभावक
नोएडा। जिले के परिषदीय स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई का वर्तमान स्तर परखने के लिए प्रीबोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं। तकि छात्र अपनी कमियों को समझकर बोर्ड परीक्षा से पहले उनमें सुधार कर लें। अब इस प्रक्रिया से अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा। उन्हें छात्र की उत्तर पुस्तिका दिखाई जाएगी। ताकि वह बच्चों की कमियों को समझकर सुधार में योगदान दे सकें। इन परीक्षाओं का परिणाम सात जनवरी को घोषित किया जाएगा। अभिभावकों को कॉपी दिखाने के साथ ही उनका फीडबैक भी लिया जाएगा। फिलहाल पहली प्रीबोर्ड परीक्षाएं 5 तक चलेंगी। 15 जनवरी से दूसरी शुरू होंगी। विभाग साल में दो बार बोर्ड परीक्षा से पहले प्रीबोर्ड आयोजित करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडे ने बताया कि लॉकडाउन के कारण छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम प्रभावित हुआ है। इसका असर बच्चों पर न पड़े, इसके लिए अभिभावकों की मदद ली जाएगी। कॉपी देखने के बाद यदि प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों की पढ़ाई में कोई दिक्कत नजर आती है, तो अभिभावक बच्चों का ध्यान रखकर मेन परीक्षा की तैयारी करा सकेें गे। ताकि बच्चे मेन परीक्षा में बेहतर परिणाम ला सके। सभी प्रधानाचार्य और अध्यापकों से कहा गया है कि छात्रों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। यदि छात्र कमजोर है, तो उसके अभिभावकों से बात करें। साथ ही उसे अलग से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।