फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now innovative ideas of students up to 12th standard will be selected

Noida News: अब 12वीं तक के छात्रों के चयनित होंगे इनोवेटिव आइडिया

Wed, 04 Jun 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Now innovative ideas of students up to 12th standard will be selected
- पहली बार मिल रहा मौका, अब तक कक्षा 6 से 10 के छात्र होते थे शामिल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पहली बार इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी इनोवेटिव आइडिया को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इससे पहले अब तक केवल कक्षा 6 से दसवीं के छात्र ही इस प्रतियोगिता में भाग लेते थे।
नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान हर वर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत बेस्ट आइडिया कॉम्पटीशन आयोजित करता है। इस बार योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद अब जिले के 12वीं के छात्र-छात्राएं भी इस बार प्रतियोगिता में अपने रचनात्मक विचारों को पेश कर सकेंगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना 2025-26 के अंतर्गत बेस्ट आइडिया कॉम्पटीशन में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के कक्षा छह से 12 वीं तक के बच्चे इस योजना के लिये पात्र होंगे। जनपद में संचालित करीब तीन हजार से अधिक स्कूलों के छात्रों को फायदा मिलेगा। उनके इनोवेटिव आइडिया को मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन

-----------------



15 सितंबर तक करना होगा आवेदन
योजना के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन 15 जून से प्रारंभ होंगे, जिनकी अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय इंस्पायर पोर्टल पर लॉगिन कर अधिकतम पांच छात्रों के नामांकन कर सकेंगे। यह पांच नामांकन विद्यालय की किसी भी ब्रांच और कक्षा 6 से 12 से हो सकते हैं। इनकी संख्या पांच से अधिक नहीं होगी। प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने बेस्ट आइडिया को प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर सकें। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
राष्ट्रीय स्तर पर होगा चयन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के इनोवेटिव आइडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाया जाएगा। उनके इनोवेटिव आइडिया को आगे चलकर स्टार्टअप में भी बदल जाएग, जिससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा हो सके। जनपद के सभी स्कूलों से नामांकन कराने के लिए कहा गया है। ताकि जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed