फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now apply till February 13 in residential plot scheme

Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में अब 13 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 04 Feb 2023 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Now apply till February 13 in residential plot scheme
आवासीय भूखंड योजना में अब 13 फरवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण की 166 भूखंडों की योजना के लिए दस दिन बढ़ाई गई तिथि

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना की अवधि दस दिन बढ़ा दी गई है। अब 13 फरवरी तक इस योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही फीस जमा करने की तिथि 17 फरवरी और कागजात जमा करने की आखिरी तिथि 20 फरवरी कर दी गई है।
प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि योजना में 162 वर्गमीटर से लेकर 738 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल किए गए हैं। भूखंड ग्रेनो के सेक्टर-दो में 220 वर्गमीटर के 127 और 162 वर्गमीटर के 13 भूखंड, सेक्टर चाई थ्री में 504 वर्गमीटर के 11 और 738 वर्गमीटर का एक भूखंड, फाई थ्री में 356 वर्गमीटर के चार भूखंड, डेल्टा-टू में 200 वर्गमीटर के 3, डेल्टा थ्री में 350 वर्गमीटर के दो, सिग्मा-दो में 500 वर्गमीटर का एक और सिग्मा वन में 500 वर्गमीटर के चार भूखंड हैं। योजना में 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

भूखंडों का रिजर्व प्राइस 34000 रुपए प्रति वर्गमीटर से लेकर 43000 रुपए प्रति वर्गमीटर तक है। योजना के बारे में और अधिक जानकारी ग्रेनो प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in से प्राप्त की जा सकती है। भूखंडों के लिए एसबीआई के पोर्टल https://etender.sbi पर आवेदन किया जा सकता है। आवंटन नीलामी के के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed