फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now a reel made in front of Junawai police station, goes viral

Noida News: अब जुनावई थाने के सामने बनाई रील, वायरल

Fri, 12 Sep 2025 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now a reel made in front of Junawai police station, goes viral
जुनावई(संभल)। कस्बा के थाना परिसर के सामने छोटी सी उमर में बाबडे़ सरकार हिला रखी है गाने पर रील बनाते हुए युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रील बनाने वाले युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में युवक नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ दिन पहले हयातनगर थाने के सामने खडे़ होकर एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर की धुन पर डांस कर रील बनाने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद थाना धनारी के सामने भी एक युवक की रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ। धनारी थाने के सामने रील बनाने के मामले में पुलिस ने थाना कैला देवी के गांव मैढ़ोली निवासी सत्यवीर पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

अब जुनावई थाने के सामने छोटी सी उमर में बाबडे़ सरकार हिला रखी है गाने पर रील बनाते हुए युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में युवक हाथ में मोबाइल लेकर अपने ग्रुप की पहचान बताते हुए रील बनवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जुनावई थाने के क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि थाने के गेट के सामने रील बनाने वाले युवक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है। पहचान होने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed