फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices issued to shut down nine more coaching centers.

Noida News: नौ कोचिंग सेंटर को और बंद करने का नोटिस जारी

Sat, 22 Aug 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to shut down nine more coaching centers.
नौ कोचिंग सेंटर को और बंद करने का नोटिस जारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की नजर तेज हो गई है। शनिवार को नौ कोचिंग संचालकों को फिर से नोटिस जारी किए गए हैं। पिछले एक महीने से चल रहे विशेष निरीक्षण अभियान में नौ कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों और जरूरी सुविधाओं में गंभीर खामियां मिली हैं। जांच के बाद विभाग ने इन सभी सेंटरों को बंद करने का नोटिस जारी करते हुए संचालकों से जवाब मांगा है। जांच के दौरान कई सेंटरों में फायर सेफ्टी उपकरण पर्याप्त या मानकों के अनुरूप नहीं मिले। कुछ जगह भौतिक सुविधाओं की कमी मिली, जबकि कई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि मैथ्स एकेडमी कोचिंग सेंटर, सादोपुर की झाला, शहीद भगत सिंह ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, गिरधरपुर रोड; लालबहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट, राम विहार कॉलोनी; एकेडमिक वर्ल्ड, गिरधरपुर रोड; विजयपथ कोचिंग सेंटर, सादोपुर; श्री राम कोचिंग सेंटर, कासना रोड बिलासपुर; द वेदांत एकेडमी, मानसरोवर पार्क बिसरख; एएच कोचिंग सेंटर, सिरसा और फिजिक्स कोचिंग सेंटर, टेकजोन निराला एस्टेट बिसरख को बंद करने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed