फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices issued to 14 unregistered coaching institutes in Greater Noida

कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा: नोएडा में शिक्षा विभाग का 14 कोचिंग सेंटरों को नोटिस, नहीं किया ये काम तो होंगे सील

Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर जिले में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
Notices issued to 14 unregistered coaching institutes in Greater Noida
कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से ऐसे 14 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। संचालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कार्रवाई उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम-2002 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कोचिंग संस्थान संचालित करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बावजूद कई संस्थानों के बिना पंजीकरण संचालन की जानकारी सामने आई है। नोटिस के माध्यम से संचालकों को निर्धारित पंजीकरण शुल्क और आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर नियमानुसार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सक्षम अधिकारी से विधिवत पंजीकरण अथवा संचालन की अनुमति के बिना कोचिंग चलाने पर अधिनियम और अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद सुरक्षा पर भी जोर
विभाग की ओर से जारी नोटिस में 22 जून 2026 को लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे का भी उल्लेख किया गया है। आदेश में बताया गया है कि इस हादसे में 15 छात्र-छात्राओं की असमय मौत हुई थी। इसके बाद कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। विभाग ने पंजीकरण के साथ संस्थानों में जरूरी सुरक्षा मानकों और औपचारिकताओं का पालन करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थानों को नोटिस
कैरियर कोचिंग, श्री चेतन सी-56, लम्बरी एजुकेशन, कैरियर अड्डा और दा आईडी कोचिंग सेक्टर-62, नोएडा के हैं। दा ब्रिज टू सक्सेस सेक्टर-59 और विजन स्कूल समिति सेक्टर-15 में है। शाइन एजुकेशन सेंटर, विवेकानंद एकेडमी, अवध्या एजुकेशन एकेडमी और लाइफ सक्सेस एकेडमी सोरखा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा प्रॉफिट लर्निंग इंग्लिश क्लास सर्फाबाद, ज्ञानपीठ शिक्षा केंद्र शाहबेरी और आशा एकेडमी को भी नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed