फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to 55 banquet halls, action will be taken if parking is found on the road

Noida News: 55 बैंक्वेट हॉल को नोटिस, सड़क पर पार्किंग मिली तो होगी कार्रवाई

Sun, 02 Nov 2025 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Notice to 55 banquet halls, action will be taken if parking is found on the road
- ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बांटे नोटिस, निगरानी के लिए अलग टीम बनाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। देवउठनी एकादशी के साथ शादी-विवाह के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बैंक्वेट हॉल में होने वाले इन कार्यक्रम में पहुंचने वालों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर होने से जाम लगता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को 55 बैंक्वेट हॉल को नोटिस जारी किए। नोटिस में संचालकों को निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा कराने के लिए कहा गया है साथ ही सड़क पर पार्किंग मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नियम का उल्लंघन मिलने पर प्राधिकरण और प्रशासन के जरिये करवाई कराई जाएगी। बैंक्वेट हाल संचालकों की मनमानी पर एफआईआर भी कराई जाएगी। अहम है कि सेक्टर-51 होशियारपुर, सेक्टर-73 समेत अन्य जगह प्रमुख सड़कों पर बैंक्वेट हॉल बने हैं। यहां संचालक वाहनों की पार्किंग सड़क पर करा देते हैं। जिससे रास्ते पर जाम लगता है। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि इन समस्याओं को देखते हुए सुधार के लिए बैंक्वेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निगरानी के लिए टीम भी बनाई गई है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से हर संभव कोशिश की जाएगी कि कहीं पर भी वाहनों के आवागमन में अवरोध न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed