{"_id":"68498b9b08d52080c50e1a16","slug":"notice-to-12-people-on-the-apprehension-of-disturbing-peace-noida-news-c-23-1-vns1013-64750-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शांति भंग की आशंका पर 12 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शांति भंग की आशंका पर 12 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
-अजनारा होम्स सोसाइटी का मामला, 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
-निवासियों ने जताया विरोध, कहा, पुलिस मदद के बजाय कर रही पक्षपात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अजनारा होम्स सोसाइटी के 12 लोगों पर शांति भंग करने की आशंका जताते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने पर निवासियों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि पुलिस लोगों की मदद करने की वजह उन्हीं के ऊपर कार्रवाई कर रही है। साथ ही, इन सभी लोगों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिसको लेकर सभी लोग लगातार आवाज उठाते हैं। सोसाइटी के बेसमेंट की हालत खराब है। कई बार प्लास्टर नीचे गिरने से लोगों के वाहनों को भी नुकसान हो चुका है। सोसाइटी में लिफ्ट आए दिन खराब रहती है। इसके साथ ही लावारिस कुत्तों के आतंक से निवासी परेशान हैं। बिजली की समस्या गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है, इन सभी को लेकर निवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनको लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा उनकी मदद करने की वजह बिल्डर प्रबंधन का साथ दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोसाइटी के 12 लोगों को एक नोटिस जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों द्वारा आगे चलकर सोसाइटी में अशांति फैलाई जा सकती है, जिसको देखते हुए यह नोटिस जारी किया गया है।