फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not only alcohol bad lifestyle and medicines also making liver sick

Liver: सिर्फ शराब ही नहीं कर रहा आपका लीवर खराब, ये दो भी हैं बड़े दुश्मन; बात-बात पर लोग कर जाते हैं ये गलती

Fri, 18 Apr 2025 07:02 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 07:02 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अपूर्व पांडे ने बताया फैटी लिवर उन लोगों में भी सामान्य रूप से मिल रहा है, जिनका शराब सेवन का इतिहास नहीं है।

विज्ञापन
Not only alcohol bad lifestyle and medicines also making liver sick
Liver - फोटो : istock

विस्तार

सिर्फ शराब ही नहीं खराब जीवनशैली व अनियमित पैन किलर भी लिवर खराब कर रहे हैं। अस्पतालों में दवा जनित लिवर इंजरी के मामले तेजी से बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वयस्कों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर बीमारी का प्रचार करीब 38.9 प्रतिशत तक बढ़ गया है। नोए़डा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी लिवर सिरोसिस के मामले आ रहे हैं। इनको रेफर करने की जरूरत पड़ रही है। शनिवार को वर्ल्ड लिवर डे है। इस पर अस्पतालों में लोगों को जागरूक करने के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वह अपने लिवर को स्वस्थ्य रख सकें।

विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही दवा जनित लिवर इंजरी
ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अपूर्व पांडे ने बताया फैटी लिवर उन लोगों में भी सामान्य रूप से मिल रहा है, जिनका शराब सेवन का इतिहास नहीं है। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नजर आते हैं। खाद्य पूरक, डॉक्टर की सलाह के बिना ली जाने वाली दवाइयां लिवर को नुकसान पहुंचाने का प्रमुख कारण हैं। पिछले कुछ सालों में दवा जनित लिवर इंजरी के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी है जरूरी
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लिवर की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और उचित जल सेवन जरूरी है। जो लोग व्रत रखते हैं या बाहर काम कर रहे हैं, उन्हें दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
 
विज्ञापन

इस वजह से बढ़ रहे मामले
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों में लीवर की समस्यां तेजी से बढ़ी हैं। वयस्कों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर की बीमारी का प्रचलन 38.9 और उच्च जोखिम वाले उपसमूहों में इसका प्रचलन लगभग 52.8 प्रतिशत है। हालांकि हेपेटाइटिस ए, बी, सी वायरल लीवर रोगों में कमी आई है। नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर वृद्धि का कारण एक गतिहीन जीवन शैली, फास्ट फूड का बढ़ता सेवन, स्वस्थ फलों और सब्जियों की कमी और मोटापा है।

शराब की वजह से भी बढ़ रही दिक्कत
डॉक्टरों का कहना है कि वयस्कों में लीवर सिरोसिस के अधिकांश मामलों का मुख्य कारण शराब का सेवन है। अध्ययन से पता चलता है कि लगभग 30 प्रतिशत लीवर से संबंधित मौतें शराब के सेवन के कारण होती हैं। यह विशेष रूप से 20-36 आयु वर्ग में होता है।

फर्मेंटेड खाद्य पाचन और लिवर के लिए बेहतर
डॉक्टरों ने बताया कि दही और इडली, ढोकला जैसे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ पाचन और लिवर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में पारंपरिक के पेय जैसे छाछ और सत्तू शरीर को ठंडा रखने और लीवर को स्वस्थ रखने के विकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed