फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not a single nomination on the first day, 30 bought nomination

Noida News: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 30 ने खरीदे पर्चे

Thu, 28 Mar 2024 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Not a single nomination on the first day, 30 bought nomination
पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 30 ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू
पहले दिन भाजपा और बसपा प्रत्याशी के लिए भी लिए गए नामांकन पत्र

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 30 दावेदारों ने पर्चेे खरीदे, हालांकि किसी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन पत्र खरीदने वालों में भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा और बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी के अलावा निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टियों के दावेदारों शामिल हैं। शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होगा। इसके बाद शनिवार को नामांकन होंगे। ऐसे में सोमवार से ही नामांकन शुरू होने की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-105 में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र लेने वाले पहुंचने लगे। सबसे पहला नामांकन राम शरण नागर ने लिया। उन्होंने अपने आपको निर्दलीय प्रत्याशी दिखाया है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र लेने आने वालों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान 30 दावेदार नामांकन पत्र ले गए। भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा के लिए सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने पर्चा लिया, वहीं बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी के लिए उनके भाई बनवारीलाल ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टियों के दावेदारों ने पर्चे लिए। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशियों का इंतजार किया, लेकिन पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

---

कलेक्ट्रेट में पूछताछ के बाद दिया प्रवेश
नामांकन की प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट को छोड़कर अन्य सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। मुख्य गेट से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर और नामांकन कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पूछताछ के बाद ही लोगों को कलेक्ट्रेट के अंदर भेजा गया। वहीं, पुलिस ने कलेक्ट्रेट के 100 मीटर दूर वाहनों को रोका और पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया। बाकी वाहनों को अन्य रास्तों पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
भटकते रहे फरियादी, नहीं पहुंच सके जनसुविधा केंद्र

नामांकन के कारण प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के दूसरे गेट को बंद कर दिया, जो जिला न्यायालय की तरफ पड़ता है। इस गेेट के पास जनसुविधा केंद्र है। गेट बंद होने से फरियादी भटकते रहे और वह केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। कुछ लोगों ने केंद्र के पास कलेक्ट्रेट की टूटी दीवार से निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घुसने नहीं दिया। इस पर कुछ लोग वापस चले गए जबकि कुछ करीब एक किमी का चक्कर लगाकर मुख्य गेट से पहुंचे। फरियादियों ने प्रशासन के अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed