{"_id":"61950139f3f6ad40e64773c7","slug":"noida-women-of-the-society-scuffle-over-feeding-street-dogs-video-became-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर सोसायटी की महिलाओं में हाथापाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर सोसायटी की महिलाओं में हाथापाई, वीडियो वायरल
Wed, 17 Nov 2021 06:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:50 PM IST
सार
वीडियो में एक महिला कुत्तों को सोसायटी से बाहर करने के लिए कह रही है जबकि दूसरी महिला उसे ऐसा करने से रोक रही है। इसी बीच एक महिला दूसरी महिला को अपशब्द बोलते हुए मारपीट तक करने लगती है। पीड़ित महिला ने संबंधित कोतवाली में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
विस्तार
नोएडा के एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र में स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में दो महिलाओं में हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह हाथापाई स्ट्रीट डाग्स को सोसायटी के पार्क में खाना खिलाने को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
वीडियो में एक महिला कुत्तों को सोसायटी से बाहर करने के लिए कह रही है जबकि दूसरी महिला उसे ऐसा करने से रोक रही है। इसी बीच एक महिला दूसरी महिला को अपशब्द बोलते हुए मारपीट तक करने लगती है। पीड़ित महिला ने संबंधित कोतवाली में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मारपीट में घायल महिला का मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया है। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-134 में स्थित कॉसमॉस सोसायटी में ये झगड़ा खुले घूम रहे कुत्तों को लेकर हो गया। नौबत दो महिलाओं में मारपीट तक आ गई। वीडियो में एक महिला डंडे से दूसरी महिला को पीटती हुई नजर आ रही है। वहां मौजूद गार्ड बीच-बचाव की भी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन